मध्य प्रदेश सरकार भी अब राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इसी सत्र में विधेयक पारित हो सकता है.

मध्य प्रदेश में लागू होने जा रहा UCC
उत्तराखंड में लागू होने के बाद गुजरात और असम में भी समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो गया है. अब मध्य प्रदेश में भी यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज हो गई है. सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसको लेकर बड़े संकेत दिए हैं. मोहन यादव ने कहा कि भगवान महाकाल ने चाहा को विधानसभा के इसी सत्र में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित हो जाएगा.
मुख्यमंत्री ने दिए बड़े संकेत
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसी के साथ NEET परीक्षा को लेकर सभी व्यवस्थाओं के ऊपर भी विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही है. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री मोहन यादव आज विधानसभा पहुंचे हैं और इस दौरान उन्होंने समान नागरिक संहिता को लेकर बात कही है. उन्होंने इस कानून के लागू होने के लेकर बड़े संकेत दिए हैं. उनकी बातों से कई चीजें समझ आ रही हैं.
इसी सत्र पारित हो जाएगा विधेयक
यूसीसी को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि विधानसभा क इसी सत्र में समान नागरिक संहिता बिल को पेश किया जाएगा. इसके अलावा विधानसभा सत्र में सरकार कई समसामयिक विषयों को लेकर भी आ रही है. इस दौरान मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि बाबा महाकाल की कृपा से यूसीसी विधेयक इसी सत्र में जरूर पारित हो जाएगा.
NEET परीक्षा को लेकर प्रबंध
इस दौरान मोहन यादव ने कहा कि NEET परीक्षा को लेकर राज्य सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है. परीक्षा के सुचारु और पारदर्शी आयोजन के लिए उन सभी व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया गया है. मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार परीक्षार्थियों के आवागमन सहित जरूरी सुविधाओं के लिए भी प्रबंध कर रही है, जिससे युवाओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें- रवि किशन और पवन सिंह के कार्यक्रम में हंगामा! बेकाबू हुई भीड़; पुलिस ने बरसाई लाठियां
