दिल्ली के माउंट कैलाश इलाके में दिन-दहाड़े एक महिला की हत्या की घटना सामने आई है. पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

राजधानी में महिला की हत्या
राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के माउंट कैलाश इलाके में गुरुवार को एक महिला की हत्या हुई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के मुताबिक मृत महिला की पहचान 45 साल की मीना के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि महिला एक डॉक्टर के यहां लंबे समय से घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी.
मौके पर पहुंची पुलिस
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग 11.36 बजे पीसीआर कॉल की मदद से घटना की जानकारी मिली थी. पुलिस को सूचना मिली कि माउंट कैलाश इलाके में एक मकान की छत पर महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी है.
बैट से हमला करके चाकू से ली जान
मौके पर पहुंची पुलिस को मीना का शव मिला. इस दौरान मौके पर एक व्यक्ति और भी मौजूद था. जिसकी पहचान 50 साल के डॉ. मनीष गुप्ता के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने महिला के ऊपर पहले बैट से हमला करने और फिर चाकू से हमला करने की बात बताई है. पुलिस ने मामले में आरोपी डॉ. मनीष गुप्ता को हिरासत में ले लिया है.
हथियारों को किया जा रहा बरामद
पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी बरामद किया जा रहा है. घटना की जांच को लेकर क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस हत्याकांड के पीछे की वजह को जानने के लिए लगातार जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढे़ं- टेलीग्राम बैन और विमान से पेपर डिलीवरी! केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल; बोले- पेपर लीक का धंधा अरबों का…
