उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी में चंपत राय को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चंपत राय आदरणीय, पूज्यनीय और रामकाज के लिए समर्पित भक्त हैं. वे रामकाज के लिए समर्पित भक्त हैं.

चंपत राय पर बोले केशव मौर्य
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 2 दिनों के लिए झांसी के दौरे पर हैं. इस दौरान डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या में कार्यक्रम से राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को अलग रखने के लिए और दान चोरी के आरोपों को लेकर बड़ा बयान दिया है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चंपत राय आदरणीय, पूज्यनीय और रामकाज के लिए समर्पित भक्त हैं.
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से दूर
आपको बता दें कि अयोध्या प्रशासन के द्वारा यह बात सामने आई कि मुख्यमंत्री के दर्शन-पूजन प्रोटोकॉल में चंपत राय की जगह पर उनके प्रतिनिधि को भेजने के लिए कहा गया था. अब इसे SIT पूछताछ से जोड़कर भी देखा जा रहा है. अब इसको लेकर डिप्टी सीएम ने कहा है कि आरोप लगाना अलग बात है, इस मामले की जांच चल रही है और जिसने भी गलत किया होगा, उसे सजा जरूर मिलेगी.
मुसलमान पहले हिंदू थे- केशव मौर्य
केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व सपा सांसद एसटी हसन के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. केशव मौर्य ने कहा कि यह सब मुसलमान पहले हिंदू ही थे और सभी के पुरखे भगवान राम हैं. उन्होंने कहा कि हम लोग उन्हें भगवान मानते हैं और वे लोग उन्हें अपने पुरखे मानते हैं. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर को लेकर अखिलेश यादव के बयानों पर भी आपत्ति जताई और कहा कि लोगों को ऐसे बयानों से बाज आना चाहिए, क्योंकि अयोध्या करोड़ों रामभक्तों की आस्था का केंद्र है.
वे हनुमान की तरह हैं- केशव मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी में चंपत राय को लेकर बयान दिया है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या कार्यक्रम से चंपत राय को दूर रखा गया है. इसको लेकर केशव मौर्य ने चंपत राय के बचाव में कहा कि वह हनुमान जी महाराज की तरह भगवान श्रीराम की सेवा में रहते हैं. वे आदरणीय, पूज्यनीय और रामकाज के लिए समर्पित भक्त हैं.
यह भी पढ़ें- रेप केस का आरोपी देगा NEET परीक्षा! कोर्ट ने दी 4 दिन की जमानत; पीड़िता ने नहीं किया विरोध
