हरियाणा रोडवेज ने NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए 20 और 21 जून को बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने का फैसला लिया है. विभाग इसको लेकर व्यापक तैयारियां कर रही है.

हरियाणा रोडवेज में मुफ्त यात्रा
21 जून को देश में NEET की परीक्षा दोबारा से आयोजित हो रही है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए हरियाणा रोडवेज करनाल डिपो ने कई तैयारियां की हैं. बताया जा रहा है कि रोडवेज विभाग ने 20 और 21 जून को सभी परीक्षार्थियों को बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने का फैसला लिया है. यह फैसला इसलिए लिया गया है, जिससे छात्रों को किसी तरह की परिवहन संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े.
एडमिट कार्ड से मिलेगी टिकट
रोडवेज प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बस में अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा, जिसके सत्यापन के बाद उन्हें जीरो बैलेंस टिकट जारी कर दिया जाएगा. जिसकी मदद से वे बिना किराए के अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएंगे. आपको बता दें कि राज्य परिवहन विभाग की तरफ से यह सुविधा परीक्षार्थियों को दी जा रही है.
इलेक्ट्रिक बसों का संचालन
इस फैसले को लेकर अधिकारियों ने बताया कि रेडवेज के साथ ही कई रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी किया जाएगा. बताया जा रहा है कि रास्तों पर परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने की संभावना है, वहां बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे, जिससे किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो.
जरूरत पर भेजी जाएंगी अतिरिक्त बसें
आपको बता दें कि विभाग का कहना है कि अगर रूट पर अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ती है या ज्यादा बसों की जरूरत महसूस होती है, तो तुरंत अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी. इसको लेकर अलग से प्रबंधन तैयार रखा गया है. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में समस्या नहीं होनी चाहिए. आपको बता दें कि 21 जून को NEET री-परीक्षा होने वाली है.
यह भी पढ़ें- चंपत राय के बचाव में आए केशव प्रसाद मौर्य! बोले- वो पूज्यनीय हैं, हनुमान की तरह…
