एक बार फिर NTA ने एक ऐसी गलती की, जिससे की साफ पता चलता हैं कि एजेंसी ने अपने पहले की गलतियों से कोई सीख नहीं लिया है. दरअसल, NEET री-ए्ग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जारी हॉल टिकट में भर-भर के गलतियां देखने को मिल रही है. दरअसल, एडमिट कार्ड में छात्र का सेंटर अबू धाबी कर दिया गया है. एडमिट कार्ड में सेंटर इंडिया के बाहर का दिया गया है. NTA के दोबारा से की गई गलती पर राहुल गांधी ने अपना रिएक्शन दिया है.
राहुल गांधी ने माता-पिता और बच्चों का लिया जा रहा टेस्ट
दरअसल, राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि ‘NTA ने NEET री-एग्जाम की परीक्षा के लिए एक स्टूडेंट का सेंटर अबूधाबी दिया है. उसके पास न ही कोई पासपोर्ट है और न तो उसके पास विदेश जाने के लिए पैसे हैं. न ही उसके पास अब टाइम बचा है. रातभर वह बच्चा रोता रहा है. क्या उसके तनाव की कोई कल्पना भी कर सकता है?
साथ ही उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि ‘आखिर ऐसा हुआ भी कैसे? किसी भी छात्र को सेंटर तक पहुंचने की शिकायत नहीं होनी चाहिए. जो सिस्टम एक बच्चे को अपने ही शहर में सेंटर नहीं दे सकता, उसको परीक्षा करवाने का कोई हक भी नहीं होना चाहिए. NTA असल में सिर्फ माता पिता के धैर्य को टेस्ट कर रही है. कोटा में मैंने यहीं चीजे सोची थी. अब यह शिक्षा व्यवस्था नहीं बल्कि पूरी पीढ़ी के समय, पैसे और मानसिक शांति की वसूली है. बच्चों के भविष्य के संग में जुआ खेला जा रहा है. छात्र अच्छी और जिम्मेदार शिक्षा के अधिकारी है. हम उन्हें यह दिलवा कर ही रहेंगे.’
बता दें इस मामले ने राजनीति को पूरी तरीके से गरमा दिया है. साथ ही एजेंसी पहले भी इतनी बड़ी गलतियां कर चुकी है. उसके बाद भी ऐसी गलतियां करना, काफी बड़े सवालों को खड़े करता है.
ये भी पढ़ें: पत्नी मायके से नहीं लौटी तो पति बना हैवान, साले पर बरसाई गोलियां
