महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शिव सेना के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है. उन्होंने कहा कि कुछ कुत्ते भौंक रहे हैं, लेकिन टाइगर अकेले शिकार करता है. उन्होंने अपने विरोधियों पर निशाना साधा है.

‘टाइगर अकेले शिकार करता है’
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने शिव सेना स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है. इस दौरान उन्होंने मराठी पहचान और पार्टी की 60 साल पुरानी विरासत के लिए अपनी जिम्मेदारी को दोहराया. इस दौरान उन्होंने जनसभा में आने वाले समय में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि “यह तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है.” उन्होंने कहा ‘टाइगर अकेले शिकार करता है.’
पार्टी अपने लक्ष्य पर केंद्रित
इस दौरान एकनाथ शिंदे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विरोधियों की आलोचना के बाद भी शिवसेना आत्मविश्वास के साथ लगातार आगे बढ़ती रहेगी. उन्होंने राजनीतिक हमलों का विरोध करते हुए कहा कि कुछ कुत्ते भौंक रहे हैं, लेकिन पार्टी अपने टारगेट पर केंद्रित रही है. इस दौरान एकनाथ शइंदे ने राज्य की कल्याणकारी पहलों का भी जिक्र किया है.
युवाओं तक पहुंचाई बात
आपको बता दें इस दौरान एकनाथ शिंदे ने लाडकी बहिन कार्यक्रम के जैसी योजनाओं के लाभार्थियों को भी संबोधित किया है. वहीं साथ ही लाडका भाऊ का जिक्र करते हुए युवाओं तक अपनी बात को पहुंचाया है. एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार आम नागरिकों की जिंदगी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
राहुल गांधी पर हमला
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के ऊपर भी हमला किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके लीडरशिप में कई चुनाव लगातार हारी है, लेकिन कैप्टल बदलने की जगह पर पार्टी उनके फेल लीडरशिप में चुनाव लड़ रही है. उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस के साथ में थे वे भी बर्बाद हो रहे हैं और अपने भविष्य को भी बर्बाद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान चोरी मामले में एक्शन! कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी; जांच के घेरे में बैंक कर्मी
