अभी के समय में सोना चांदी की कीमतों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में जो लोग सोना खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए आज हम यह खबर लेकर आए है. अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले सर्राफा बाजार में चल रही इनकी कीमतों के बारे में जान लीजिए,

बता दें कि 20 जून 2026 को सर्राफा बाजार में नोएडा, लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, अयोध्या, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और आगरा में 24 कैरेट सोने का मूल्य 1,41,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है. आज बाजार में 24 कैरेट सोने का मूल्य 210 रुपये बढ़ गया है. वहीं, 22 कैरेट सोने का मूल्य 1,34,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है. आज इनकी कीमतों में 200 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है.

बात करें चांदी की, तो आज चांदी की कीमत 2,55,000 रुपये प्रतिकिलोग्राम है. हालांकि, इनकी कीमतों पर कोई भी उतार-चढ़ाव नहीं है. सोना-चांदी की कीमतों में हो रहे बदलाव को देख निवेशक पूरी तरीके हैरान रह गए है. इनकी कीमत अब निवेशकों के फैसलों पर ही निर्भर ही करती है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हो रही उथल पुथल के कारण अभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आज के दिन इनकी कीमतों में बढ़ावा हुआ है. ऐसे में अगर आप सोना चांदी खरीदने का प्लान कर रहे, तो उस पर थोड़ा ब्रेक लगा लें. निवेशकों के अगले कदम से ही अब कुछ अंतर देखने को मिल सकता है.
ये सारी कीमतें अनुमानित है. अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने आसपास के बाजारों में कीमते जान लें. स्थानीय बाजारों और इनकी कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है. इस लिए रेट वहीं से पता करें.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा विवाद: कमीशनखोरी के आरोपों के बीच SIT एक्शन में, लवकुश मिश्रा को लिया हिरासत में
