अयोध्या में राम मंदिर चंदे से जुड़ा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बता दें कि इस मुद्दे के लिए जांच कमेटी भी बैठाई गई है. साथ ही कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. इसी बीच एक खबर सामने आ रही है. दरअसल, लवकुश मिश्रा को एसआईटी ने हिरासत में लिया है. सूत्रों के मुताबिक, जांच कमेटी ने पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया है. अभी तक लेकिन पुलिस ने किसी पर भी लगाए आरोप की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
शिकायतकर्ता को ही हटाया पद से
जानकारी के मुताबिक, सेवानिवृत्त इंजीनियर दीनानाथ वर्मा ने राम मंदिर के ट्रस्ट के सदस्य पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने भी नहीं सुनी. बाद में उन्हें ही उनके पद से हट दिया गया.
टिन्नू यादव हिरासत में
पूछताछ के लिए टिन्नू यादव को भी हिरासत में लिया गया है. धीरे-धीरे कई लोगों को हिरासत में लेने की खबर सामने आ रही है. हालांकि, किसी पर जांच एजेंसी ने कोई भी औपचारिक बयान यानी की अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. मुद्दे पर कई लोग अपनी बातें रखते दिखाई दे रहे हैं.
तथ्यों के सामने आने के बाद ही फैसला
इसी बीच महंत शशिकांत दास(सरयू नित्य आरती) ने बताया कि मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर लिया गया है. हालांकि, सभी पक्षों को मामले पर धैर्य रखना है. तथ्यों के सामने आने के बाद ही किसी तरीके का निष्कर्ष निकालना सही रहेगा.
महंत संजय दास(हनुमानगढ़ी) ने बताया कि जांच निष्पक्ष तरीके से हो रही है. अगर किसी भी तरीके की अनियमितता देखने को मिली, तो सख्त कार्रवाई होगी. इस मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए प्रयोग नहीं करना चाहिए. बता दें कि सभी नजरें उसी पर टिकी हुई है.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में बवाल: भगवान राम के अपमान पर हिंदू संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन, मुस्लिम समुदाय पर जमकर भड़का गुस्सा!
