ओडिशा के गंजाम जिले में परिवहन मंत्री विभूति जेना के भतीजे पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है. दसअसल, यहां पर प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा के आत्महत्या करने पर परिवार ने नेता के भतीजे के खिलाफ में मामला दर्ज करवाया है.
दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग
परिवार ने बताया कि छात्रा BCA थर्ड ईयर में पढ़ाई करती थी. परिवहन मंत्री का भतीजा बिस्वजीत जेना भी उसी कॉलेज में बीसीए(अंतिम वर्ष) की पढ़ाई कर रहा है. दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग था. छात्रा के मामा ने शिकायत दर्ज करते समय बताया कि दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बीच में लेकिन दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में चली गई थी. इसी वजह से उसने परेशान होकर इतना बड़ा कदम उठाया.
छात्रा ने कॉलेज के हॉस्टल में फांसी लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने ब्रह्मपुर स्थित MKCG मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उसे भर्ती कराया था. हालांकि, डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
मामले की हर एंगल से जांच
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने परिवार की तहरीर पर मंत्री के भांजे पर बीएनएस की धारा 108 के अंतर्गत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, इसी कारण से जांच के लिए छात्रा का लैपटॉप, मोबाइल फोन और सीसीटीवी फुटेज लिया गया. दोस्तों और वहां पर मौजूद परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रखते हुए मामले की कार्रवाई कर रही है.
ये भी पढ़ें: भरत तिवारी से पहले भी हुई थीं ऐसी मौतें, फर्जी एनकाउंटर के ऐसे मामले जिन्हें जान कांप उठेंगे आप
