IMD Weather Alert: उत्तर प्रदेश में गर्मी और लू का असर लगातार बना हुआ है. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों, खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान बांदा जिले में 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी में दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से काफी अधिक बना हुआ है. इसके कारण लोगों को दिन और रात दोनों समय गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है.
कुछ जिलों में बारिश तो कहीं लू
भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के भी आसार मौसम विभाग ने जताए हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 से 25 जून और 27-28 जून के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.
26 जून को पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 से 25 जून तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 26 से 28 जून के बीच पश्चिमी यूपी में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है.
26 जून तक लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने 22 से 26 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर और तेज हो सकता है.
पश्चिमी और मध्य यूपी
पश्चिमी और मध्य यूपी की बात करें तो यहां पर बादल छाए रह सकते हैं, कुछ स्थानों पर बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं.
पूर्वी यूपी का मौसम
कुछ इलाकों में गर्मी और उमस बनी रह सकती है, जबकि अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. IMD ने पूर्वी यूपी के कुछ भागों के लिए हीटवेव जैसी परिस्थितियों का भी उल्लेख किया है. प्रयागराज सहित कुछ शहरों में तापमान अपेक्षाकृत अधिक दर्ज हो सकता है. मानसून की गतिविधियाँ जून के तीसरे-चौथे सप्ताह में उत्तर प्रदेश में सक्रिय होने की संभावना जताई गई थी, इसलिए कई क्षेत्रों में मौसम बदलता हुआ दिखाई दे सकता है.
आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान
इन दिनों प्रदेश के कई हिस्सों भीषण गर्मी की चपेट में हैं. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कई हिस्सों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है.
किसानों को सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है. सब्जियों और फलों की फसलों में जरूरत के अनुसार हल्की सिंचाई करने को कहा गया है. गर्मी और लू को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें:लखनऊ अग्निकांड के बाद KDA का बड़ा एक्शन: कानपुर के काकादेव में ‘फिजिक्स वाला’ समेत 22 कोचिंग संस्थान सील
