छत्तीसगढ़ में जांच के दौरान वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली है. दरअसल, महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी क्षेत्र में NMDC और CMDC लिमिटेड ने 5 हीरों की खोज की है. इन सभी हीरों का वजन 1.22 कैरेट हैं. पहली बार वैज्ञानिकों को जांच के दौरान में हीरे मिले हैं. जांच के दौरान में हीरे मिलना राज्य के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है.
5 हीरों की खोज
दरअसल, हीरे वैज्ञानिक जांच के दौरान में मिले हैं. करीब 200 टन मिट्टी को और पत्थरों के नमूनों की जांच की गई थी. उसके बाद में यह सफलता मिली है. पांचों हीरों को पन्ना स्थित NMDC के स्ट्रांग रूम में जमा करके रख दिया गया है. इन 5 हीरों में 2 रत्न जेम गुणवत्ता के हैं. वहीं, 3 रत्न सामान्य श्रेणी के है.
मुख्यमंत्री ने जाहिर की खुशी
दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है. उन्होंने कहा कि पहले ही छत्तीसगढ़ में लोहा, कोयला, बॉक्साइट, चूना और अयस्क प्रचूर मात्रा में मिलता है. ऐसे में हीरे मिलने के बाद राज्य में खनिज संपदा में मजबूती आएगी. साथ ही उन्होंने इससे जुड़े हुए उद्योग लगाने की भी बात की है, जिससे की लोगों को रोजगार भी मिलेगा. आने वाले समय में आसपास के इलाकों में भी इस खोज अभियान को किया जाएगा. इससे छ्त्तीसगढ़ को हीरा उत्पादित देश और राज्यों में शामिल होने का मौका भी मिलेगा.
ये भी पढ़ें: री-NEET परीक्षा को लेकर नया विवाद, विश्व हिंदू परिषद ने लगाया धार्मिक भेदभाव का आरोप, हिजाब की अनुमति, कलावा पर रोक?
