पुणे का सिया गोयल, केतन अग्रवाल और चेतन चौधरी केस काफी चौंकाने वाला है. यह केस फिल्मों में दिखाए गए केस से कम नहीं है. हर जगह इसी की चर्चा हो रही है. 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की हत्या इतनी बेरहमी और साजिश के तहत की गई है कि सभी लोग चौंक गए. आइए जानें इसे पूरे मामले को हर एक एंगल से.
दोनों ही कारोबारी पिता के बच्चे
केतन अग्रवाल एक बड़े रियल एस्टेट कारोबारी विशाल अग्रवाल का बेटा है. वहीं, 20 वर्षीय सिया मसाला कारोबारी की बेटी है. दोनों की शादी फरवरी 2026 में पारिवारिक सहमति से हुई थी. नवंबर में दोनों की शादी के लिए उदयपुर का महल बुक किया गया था. हालांकि, परिवार के सामने भले ही सिया इस शादी के लिए राजी हो गई थी, लेकिन पीठ पीछे उसका एक गुप्त प्रेमी भी था. उसका प्रेम संबंध ड्राई फ्रूटस कारोबारी के 22 वर्षीय बेटे चेतन बाबूराम चौधरी से चल रहा था.
दोनों की शादी नवंबर में
हालांकि, परिवार की नजरों में केतन और सिया शादी से काफी खुश दिखाई दे रहे थे, लेकिन पीठ पीछे सिया अपने प्रेमी संग मिलकर केतन को मारने का प्लान कर रही थी. एक प्लान का फेल होने पर दूसरे प्लान को पहले से ही तैयार किया गया था.
हालांकि, उनके पूरे प्लान का खुलासा भी नहीं हो पाता अगर परिवार वालों ने सिया के हाव-भाव पर गौर नहीं किया होता तो. दरअसल, 19 जून को सिया का जन्मदिन था. मंगेतर के जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए केतन ने एक शानदार रिसॉर्ट बुक किया. हालांकि, केतन के दिमाग में सिया का बर्थडे स्पेशल बनाना और सिया के दिमाग में केतन को मारने की प्लानिंग चल रही थी. उसने रिसॉर्ट की जगह लोहागढ़ जिले में दोस्तों के साथ बर्थडे बनाने की इच्छा जताई. केतन ने गर्मी के कारण सिया को मना कर दिया, जिसके बाद सिया ने केतन की मां को फोन कर बेटे को वहां जाने के लिए मनाने के लिए बोला. मां के कहने पर दोनों ने 18 जून को लोहागढ़ जाने का प्लान किया.
सिया का प्रेमी भी मौके पर पहुंचा
18 जून को सिया केतन को लेकर किले पर पहुंची. प्रेमी चेतन चौधरी भी वहां पर पहले से ही मौजूद था. वह वहां पर हुड्डी पहनकर आया था, जिसके बाद मौका पाकर उसने केतन को 400 फीट गहरी खाई में फेंक दिया. किसी को शक न हो इसलिए सिया ने खुद परिवार और पुलिस को कॉल करके ट्रेंकिग के समय फोटो खींचते हुए गिरने की बात कही. शुरू में सभी ने इसे दुर्घटना माना था. पुलिस ने भी एक्सीडेंटल डेथ का ही मामला दर्ज किया था.
इंस्टाग्राम पर किया भावुक पोस्ट
मर्डर करने के बाद अगले दिन सिया ने सबको गुमराह करने के लिए पोस्ट किया. उसने लिखा कि तुम मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़ कर चले गए. हमारी शादी अब बिल्कुल करीब थी, तब तुमने ऐसा क्यों किया? वापस आ जाओ. पोस्ट करने के बाद लोगों ने उसको हिम्मत देने की कोशिश की.
बहन ने खोला पूरा पोला
हालांकि, उसका पूरा गेम जल्द ही ओवर होने वाला था. दरअसल, अंतिम संस्कार के 4 दिन बाद सिया केतन के परिवार से मिलने गई. जहां उसकी बहन ने हाव-भाव से हत्या की आशंका जताई. पुलिस ने फिर सिया के मोबाइल फोन चेक किए, जिसमें 6 महीने के भीतर चेतन चौधरी को करीब 2004 फोन कॉल हुए थे. धीरे-धीरे पूरा पत्ता खुलने लगा. किले का सीसीटीवी चेक किया गया. सीसीटीवी में एक संदिग्ध चिलचिलाती गर्मी में मुंह ढककर और हुडी पहनकर एक दिखाई दिया.
पहले भी मारने की कोशिश की
पुलिस ने सिया को कस्टडी में लिया और धीरे-धीरे जांच में मामला खुला. दरअसल, सिया ने 14 जून को भी केतन को मारने का प्लान किया था. उसने केतन को खाई में धक्का दिया था, लेकिन उसने झाड़ियों को पकड़कर अपनी जान बचा ली. ऊपर आने के बाद केतन ने धक्का देने के पीछे का कारण पूछा तो सिया ने केतन को तुरंत गले लगा लिया और कहा कि उसने सांप देखा था. इसी कारण से हाथ लगने की वजह से तुम गिर गए.
एक प्लान कैंसिल दूसरा मर्डर प्लान तैयार
सिया ने एक प्लान के कैंसिल होने पर दो प्लान और तैयार किए हुए थे. अगर यह प्लान फेल होता, तो महाबलेश्वर में मारने का प्लान किया गया था. इस महीने दोनों प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए जाने वाले थे. केतन के साथ अकेले समय न बिताना पड़े. इसी कारण से उसने पासपोर्ट छिपा दिया.
अगर केतन के परिवार ने शक नहीं जताया होता, तो आज सिया अपने प्रेमी के संग आराम से जिंदगी बिता रही होती और केतन को न्याय नहीं मिलता. हालांकि, पूरी कहानी काफी डरा देने वाली है. दोनों के परिवार वाले काफी जाने माने कारोबारी है. सिया ओर केतन को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद भी किया जाता था. इंस्टाग्राम की दिखावटी दुनिया और असलियत की दुनिया ने लोगों को चौंका दिया.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में कैब ड्राइवर ने 11 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म को दिया अंजाम, सीने को कुचल कर की हत्या
