राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, पुलिस ने सभी 8 नामजद आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. यह सभी वहीं है जिनके नाम पहले से ही चर्चा में थे.
दरअसल, पुलिस ने इन 8 आरोपियों को सीसीटीवी की फुटेज देखने के बाद गिरफ्तार किया है. इनमें पैसा गिनने वाले मुखिया सुभाष श्रीवास्तव और टिन्नू यादव का नाम शामिल है. इसके अलावा चंदा गिनने वाले 6 कर्मचारियों को भी इसमें शामिल किया है. इनको CCTV में पैसों की हेराफेरी करते हुए पकड़ा गया है.
मामले में टिन्नू यादव का भतीजा मनीष यादव भी शामिल है. वह भी पैसा गिनने का काम किया करता था. उसका नाम भी इस चंदा चोरी मामले में सामने आया है. फिलहाल पुलिस इन सभी को पकड़ के पूछताछ कर रही है. संभावना है कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है. एफआईआर दर्ज व्यक्तियों में ट्रस्ट के किसी व्यक्ति का नाम नहीं है.
इन लोगों को लिया हिरासत में
टिन्नू यादव
अनुकल्प मिश्रा
अविनाश शुक्ला
सुभाष श्रीवास्तव
करुणेश पांडेय
रमा शंकर मिश्रा
लवकुश मिश्रा
मनीष यादव
मामले पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. दरअसल, उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ‘अब तो इनके कांड को देखकर कोई ये गीत भी नहीं गाएगा कि चल… में. वहां तो पहले ही कांड हो चुका है. जनता बाकी समझदार है.
इसके अलावा उन्होंने एक पोस्ट कर कहा कि ‘भाजपा राज में ना इंसाफ़ी की झांकी दिखेगी, फुनगी को फांसी मिलेगा और शाखाओं को माफी दी जाएगी. जनता ने कहा है कि SIT के बहाने सबूत मिटा दिए गए होंगे और यह किया गया होगा किन बड़ी मछली को फंसाना और किसको बचाना है. फिर उसके बाद में FIR और फिर SIT रिपोर्ट तैयार करेगी औ फिर उस हिसाब से जांच किया गया. यानी की निष्कर्ष पहले निकाला गया होगा’
ये भी पढ़ें: गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड का एक आरोपी ढेर,दो जेल में; अब सरगना के पिता को पुलिस ने दबोचा
