पटना के कोचिंग विवाद में खान सर को गिरफ्तारी से राहत मिली है. कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई को 7 जुलाई तक स्थगित कर दिया है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 7 जुलाई को होने वाली है.

खान सर को गिरफ्तारी से राहत
बिहार के मशहूर टीचर खान सर की अग्रिम जमानत की याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई की तारीख को आगे बढ़ दिया है. पटना की एक अदालत ने शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए इस 7 जुलाई तक स्थगित कर दिया है. इसी बीच खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक भी 7 जुलाई तक बढ़ गई है. यह पूरा मामला जून की शुरुआत में हुई गोलीबारी से जुड़ा हुआ है.
कोचिंग विवाद से जुड़ा है मामला
आपको बता दें कि खान सर के कोचिंग संस्थान पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की थी. आरोप है कि इस दौरान उनके सुरक्षा कर्मियों ने गोली भी चलाई थी. इस मामले को लेकर शिक्षक रौशन आनंद के वकील ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अनुपस्थिति में इस मामले की सुनवाई आज अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुई है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 7 जुलाई को होगी.
7 जुलाई को होगी सुनवाई
वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए खान सर के वकील ने बताया कि गिरफ्तारी पर लगी रोक 7 जुलाई तक बढ़ गई है. आपको बता दें कि खान सर के सुरक्षा कर्मियों की जमानत याचिका पर भी अब 7 जुलाई को सुनवाई होगी. कोर्ट ने पुलिस से इस मामले की केस डायरी और खान सर के पर्सनल बॉडीगार्ड्स के हथियारों के लाइसेंस की वेरिफिकेशन रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा था.
कई लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR
अदालत के मुताबिक जरूरी डॉक्यूमेंट्स के आने के बाद ही अग्रिम जमानत की याचिका पर आगे विचार किया जाएगा. तब तक खान सर को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा मिलती रहेगी. आपको बता दें कि इस घटना के बाद पटना पुलिस ने खान सर, रौशन आनंद और उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ कई अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की थी. अब इस मामले में सुनवाई 7 जुलाई तक टाली गई है.
यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान चोरी मामले में बढ़ा जांच का दायरा! SIT कर रही गवाहों से पूछताछ; टिन्नू यादव पर नए आरोप
