पंजाब के तरनतारन जिले में एक साले ने अपने जीजा के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगी दी. इस घटना में आरोपी की भाभी भी चपेट में आ गईं. आग के कारण दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

साले के लगाई जीजा के आग
पंजाब के तरनतारन जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पत्नी को मायके से वापस लेने ससुराल पहुंचे व्यक्ति को आग के हवाले कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक युवक अपने ससुराल पहुंचा था और उसके साले ने पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी. इस दौरान आरोपी की भाभी भी आग की चपेट में आ गई. महिला बीच-बचाव करने के लिए पहुंची थी.
9 महीने पहले हुई थी शादी
इस घटना में दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मृतक की पहचान अमृतसर के लोपोके गांव के रहने वाले लवप्रीत सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति की शादी लगभग 9 महीने पहले तरनतारन के संघा गांव की संदीप कौर से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद पारिवारिक विवाद के कारण महिला अपने मायके में रहने लगी थी.
पेट्रोल डालकर लगाई आग
बताया जा रहा है कि 13 जून को व्यक्ति अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंचा था. इस दौरान ससुराल पक्ष और लवप्रीत में कहासुनी हो गई और हाथापाई होने लगी. इस दौरान व्यक्ति का साला साजन सिंह पेट्रोल से भरी बोतल लेकर आया और लवप्रीत के ऊपर डाल दी. इस दौरान बीच-बचाव कर रही आरोपी की भाभी गुरजीत के ऊपर भी पेट्रोल गिर गया. आरोपी ने लाइटर से आग लग दी, जिससे दोनों आग की चपेट में आ गए.
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
आग लगने के कारण आरोपी भी झुलस गया, लेकिन उसे मौके पर मौजूद लोगों ने बचा लिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोप को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें- ‘गले में टांग लूंगी चुनाव चिन्ह…’, बागियों को ममता बनर्जी की ललकार; बीजेपी पर किया हमला
