पुणे का केतन अग्रवाल और सिया गोयल केस किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. केतन अग्रवाल हत्याकांड में बार-बार ऐसे खुलासे हो रहे हैं कि लोग पूरी तरीके से हैरान हो जा रहे हैं. हाल ही में केतन के दादा की भी मृत्यु हो गई है. अपने पोते के जाने के गम को वह सह नहीं पाएं, जिसकी वजह से सदमे में उनकी मौत की खबर भी सामने आई है. इसी बीच एक और खबर सामने आई है. दरअसल, सिया गोयल ने केतन का मर्डर करने से पहले हनीमून मर्डर केस को पूरी तरीके से पढ़ा था.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस सिया गोयल को उसके घर जांच के लिए लेकर गई थी. वहां से सिया गोयल का दूसरा फोन पुलिस को जांच के दौरान मिला है. गूगल की सर्च हिस्ट्री देखने के बाद में पता लगा कि सिया ने मर्डर करने से पहले राजा रघुवंशी और सोनम के केस को पूरी तरीके से पढ़ा था. साथ ही हत्या को किस तरीके से अंजाम दिया गया, उसकी भी पूरी जानकारी ली. उसने उसके पैटर्न को पूरी तरीके से समझा और उसी का पूरा ब्लूप्रिंट भी तैयार किया.
हालांकि, केवल एक ही नहीं बल्कि कई तरीकों को उसने गूगल पर सर्च किया.
सिया ने यूट्यूब पर सर्च किया था कि कितनी ऊंचाई से गिरने पर इंसान की मौत हो जाती है.
इंटरनेट पर गहरे और शांत स्पॉट वाली जगह को ढूंढा. ऐसी जगह जहां से किसी का भी आना जाना न होता हो. पूरी तरीके से सर्च करने के बाद उसने लोहगढ़ किला केतन को मारने के लिए चुना.
इसके अलावा उसने पकड़े जाने के बाद में महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार को भी सर्च किया. गूगल की हिस्ट्री में सर्च किया गया था कि क्या महिलाओं को भी पुलिस कस्टडी में पीटा जाता है?
सिया ने केतन का मर्डर करने से पहले कई सारे क्राइम पेट्रोल के एपिसोड्स को भी देखे थे. वह समझने की कोशिश कर रही थी कि आखिर कैसे जांच एजेंसियों को चकमा दिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: OBC आरक्षण नियमों पर दिल्ली सरकार को हाईकोर्ट की फटकार! कहा- उम्मीदवारों में फैला दिया भ्रम…
