बेंगलुरु से एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक 11 महीने की बच्ची की हत्या उसके ही माता-पिता द्वारा करने की खबर सामने आई है. मामला अवलाहल्ली थाना क्षेत्र के कितगनूर का बताया जा रहा है. हालांकि, मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई.
पुलिस को जानकारी दी गई कि 9 जून को 3 बजे के करीब में रेणुका को उसकी मां विजयलक्ष्मी स्तनपान करा रही थी. इसी दौरान विजयालक्ष्मी की आंख लग गई, जिसके बाद रेणुका खाट से नीचे गिर गई. माता-पिता बच्ची को ईस्ट पॉइंट अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच कर बच्ची को मृत घोषित कर दिया. शुरू में मामला अप्राकृतिक मृत्यु का दर्ज किया गया था. हालांकि, बाद में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ने माता-पिता की करतूत को पूरा खोल कर रख दिया.
दरअसल, विजयलक्ष्मी और उसका पति हमेशा पड़ोसी के साथ संबंध होने के शक में लड़ते रहते थे. घटना वाले दिन भी ऐसा ही हुआ. इसी दौरान गुस्से में आकर विजयालक्ष्मी ने बच्ची को पैर से मारा. उसके बाद शेखप्पा ने बच्ची को उठाकर जमीन में पटक दिया. मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया कि बच्ची की मौत सांस लेने में दिक्कत, शरीर नें अंदरूनी चोट और अधिक खून बहने के कारण हुई है. बच्ची के चेहरे, पैरों और सीने पर कई चोट के निशान है.
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद में माता-पिता पर व्हाइटफील्ड डिवीजन के डीसीपी ने हत्या का मामला दर्ज किया. पिता शेखप्पा को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, विजयलक्ष्मी की भूमिका की जांच की जा रही है. 22 वर्षीय शेखप्पा ट्रैक्टर चालक है. 4 साल पहले वह अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में रहने आया था. रेणुका उनकी दूसरी संतान थी. पुलिस मामले की हर एक एंगल से जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में DMK को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कहा- राजनीतिक लड़ाई कोर्ट के बाहर लड़े!
