कोलकाता में TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी की रैली के दौरान भारी हंगामा हुआ है. रैली के दौरान बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की है.

ममता बनर्जी की रैली में हंगामा
पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की रैली के दौरान भारी हंगामा हुआ है. ममता बनर्जी राजधानी कोलकाता में रैली कर रही थीं, इसी दौरान भारी हंगामा हो गया. जानकारी के मुताबिक कोलकाता के बालीगंज फाड़ी से हाजरा मोड़ तक ममता बनर्जी की रैली निकल रही थी. इस दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया.
आमने-सामने आए BJP और TMC कार्यकर्ता
जानकारी के मुताबिक ममता की रैली में टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई और नोकझोंक शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि अपने तय रास्ते से गुजर रही रैली के दौरान टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने के बाद मौके पर स्थिति बिगड़ गई और दोनों दलों के बीच झड़प शुरू हो गई.
चोर-चोर के लगाए नारे
बताया जा रहा है कि इस झड़प के दौरान मौके पर मौजूद भीड़ में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है. आपको बता दें कि मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ चोर-चोर के नारे भी लगाए हैं. इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए.
मौके पर पहुंचे अधिकारी
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे से अलग किया. जानकारी के मुताबिक इस झड़प और नारेबाजी के चलते रैली के रास्ते पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया.
यह भी पढ़ें- भरत तिवारी मामले में बड़ा आदेश! बिहार सरकार पीड़ित परिवार को देगी अंतरिम मुआवजा; BHRC ने दिया निर्देश
