बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि टीएमसी के तीन पूर्व सांसद बीजेपी में शामिल हो गए है. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शमिल भट्टाचार्य ने तीनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की है. बीजेपी में सुखेंदु शेख राय, सुष्मिता देव और प्रकाश बारिक शामिल हुई है. सूचना अनुसार, बीजेपी इन तीनों नेताओं को बचे हुए टर्म के लिए राज्यसभा में भेज सकती है. 14 जुलाई को इस नॉमिनेशन का आखिरी दिन है.
शमिक भट्टाचार्य ने की अधिकारिक घोषणा
तीनों नेताओं को पार्टी में शामिल करने की अधिकारिक घोषणा करते समय शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि ‘बीते 50 सालों से बंगाल में चल रही राजनीति में से 34 साल लेफ्ट फ्रंड का रहा और उसके बाद टीएमसी का शासन रहा था. यहां का विकास पूरी तरीके से ठप पड़ा चुका था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्यसभा के तीन सांसद ने TMC से इस्तीफा दे दिया था. आज वे तीनों बीजेपी में शामिल हुए. बीते 15 साल में पार्टी ने पश्चिम बंगाल की लोकतांत्रिक व्यवस्था को पूरी तरीके ध्वस्त कर दिया था. इस बार लेकिन पश्चिम बंगाल में 90 फीसदी लोगों ने वोट किया है.’
नई पीढ़ी नया दौरा
साथ ही उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बंगाल की नई पीढ़ी को एक नए दौर में शामिल होना पड़ेगा. पश्चिम बंगाल को पूरे देश के साथ में हाथ मिलाकर चलना होगा. आज हमारी पार्टी इन तीनों नेताओं को दिल से, मन से और खुशी के साथ में अपने में शामिल कर रही है. तीनों पूर्व सांसदों का अनुभव पार्टी को और मजबूत बनाने का काम करेगा.’
बता दें कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के हार के बाद में TMC पूरी तरीके से बिखर चुकी है. आए दिन कोई न कोई नेता उसमें से इस्तीफा देते दिखाई दिया. 20 से ज्यादा नेता पार्टी से बागी हो चुके है. बीजेपी के सत्ता में आने के बाद में ममता बनर्जी पूरी की पार्टी पूरी तरीके से बौखला चुकी है.
ये भी पढ़ें: बुलंदशहर में भारी बारिश का कहर, भराभराकर गिरी मस्जिद की दीवार… 2 लोगों की मौत
