जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बीएसपी पूर्व विधायक की सुरक्षा में तैनात PSO के पास से एक कर्बाइन हथियार को जब्त किया है. पुलिस ने हथियार को जब्त करके जांच शुरू कर दी है.

पूर्व विधायक के PSO के पास कर्बाइन बरामद
जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने एक सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई की है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मध्य प्रदेश की पूर्व बसपा विधायक रामबाई परिहार के PSO के पास से एक कर्बाइन हथियार को जब्त किया है. पुलिस ने कठुआ जिले के लखनपुर में यह कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक सुरक्षा में तैनात जवान ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को अपने पास मौजूद हथियार के बारे में जानकारी नहीं दी थी, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है.
लखनपुर पहुंची थीं रामबाई परिहार
आपको बता दें कि BSP की पूर्व विधायक रामबाई परिहार बुधवार को जम्मू-कश्मीर के लखनपुर रिसेप्शन सेंटर पहुंची थीं. उनके साथ इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ (पर्सन सिक्योरिटी ऑफिसर) भी मौजूद थे. मध्य प्रदेश पुलिस के जवान अवधेश कुमार उनके पीएसओ हैं. इस दौरान पुलिस को पता लगा कि अवधेश कुमार के पास कर्बाइन हथियार मौजूद है.
पुलिस ने शुरू की जांच
लखनपुर पुलिस को पता लगा कि उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बिना अपने साथ कर्बाइन हथियार लेकर आए हैं. इस मामले में पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई की और उनके हथियार को तुरंत ही जब्त कर लिया. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. आपको बता दें कि रामबाई परिहार मध्य प्रदेश की दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से विधायक थीं. उन्हें साल 2018 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक चुना गया था.
यह भी पढ़ें- बारिश के बीच अचानक धंसी सड़क! गड्ढे में समा गई कार और स्कूटी; गाजियाबाद में मानसूनी आफत
