बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर सभी की नजर टिकी हुई है. सभी पार्टी के नेता अपनी पूरी ताकत डालते हुए नजर आ रहे हैं. इस सीट पर होने वाले उपचुनाव की चर्चा प्रशांत किशोर के कारण तेज हुई है. दरअसल, पहली बार वह चुनावी मैदान में चुनाव लड़ने के लिए उतर रहे हैं. 9 जुलाई को बीजेपी के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा का नामांकन हुआ है. इस दौरान एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे थे. बातचीत के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने बिना किसी का नाम लिए प्रशांत किशोर पर तंज कसा है.
सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर पर कसा तंज
दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि ‘बिहार और बिहार की राजनीति से जिसका कोई भी लेना देना नहीं है, वह लोग इस बार मैदान में उतरे हैं. मतदाता ऐसे बहुरूपियों से सावधान रहे. जिस तरीके से एनडीए ने बिहार की 202 सीट पर जीतने का काम किया था. उसी तरीके से बांकीपुर में जीत को दर्ज किया जाएगा.’
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी नहीं छोड़ा मौका
उन्होंने नामांकन के समय में हुई बातचीत के दौरान कहा कि बांकीपुर की जनता जिन नेता को जानती तक नहीं है वह चुनाव लड़ने के लिए आए है. बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक कुमार वार्ड के हर परिवार से जुड़े हुए है. वहीं, विपक्षी उम्मीदवारों का तो स्थानीय जुड़ाव ही सवालों के घेरे में रहता है. उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और इसका करारा जवाब भी लोगों को जल्द ही देगी, कार्यकर्ताओं ने अपील की है कि एनडीए के प्रत्याशी को जिताया जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी की सबसे अच्छी बात यह है कि बूथ लेवल पर समर्पित कार्यकर्ता को ही टिकट देती है.
ये भी पढ़ें: बिहार CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! 1 करोड़ नए राशन कार्ड बनाने के दिए आदेश
