केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है. उन्होंने उस पत्र में बेटे को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है. साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके.
बेटे को लिखा पत्र
विशाल अग्रवाल ने पत्र में लिखा कि बेटे की की मौत के केवल 20 दिनों के अंदर ही उन्होंने अपने पिता को भी खो दिया है. पोते की मौत का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाए है. इसी तनाव की वजह से उनकी भी मृत्यु हो गई है. 20 दिनों के अंदर ही पिता और बेटे को खोने के बाद में पूरा परिवार टूट चुका है. वह किसी प्रभावशाली और उद्योगपति व्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि पिता के रूप में न्याय मांग रहे हैं. पूरा परिवार टूट चुका है.
दोषियों को मिले कड़ी सजा
इसी कारण से वह अनुरोध कर रहे हैं कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट से होनी चाहिए ताकि सभी को जल्द से जल्द न्याय प्राप्त हो सके. न्याय में देरी करना उनके परिवार के दर्द को बढ़ा रही है. दोषियों को कानून के अनुसार कठोर से कठोर सजा होनी चाहिए. उनका बेटा अब वापस तो नहीं आएगा, लेकिन दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. समाज में संदेश जाना चाहिए कि ऐसा अपराध किसी भी तरीके से बर्दाश्त नहीं हो पाएगा. उन्होंने मामले में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करके शीघ्र न्याय की मांग की है.
बता दें कि केतन अग्रवाल की हत्या उसी की मंगेतर सिया गोयल ने की है. सिया ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन के संग में मिलकर इस मामले को अंजाम दिया है. लोहागढ़ के किले से सिया ओर उसके प्रेमी ने धक्का देकर उसकी हत्या की है.
ये भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने बताए बीजेपी को वोट न देने के 3 बड़े कारण!
