बांकीपुर सीट में उपचुनाव की तैयारियां चल रही है. सभी पार्टी जीत हासिल करने के जमीनी स्तर पर घूम-घूमकर प्रचार कर रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान में बीजेपी ने कई कारण बताए है जो कि बीजेपी के खिलाफ बटन दबाने के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले हैं. इसी बीच प्रशांत किशोर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वह बीजेपी को वोट न देने के तीन कारणों को बताते दिखाई दे रहे हैं.
क्या है वह तीन कारण
प्रशांत किशोर ने पहला कारण बताया कि ‘अभी बांकीपुर में चुनाव है. जाइए बीजेपी के खिलाफ में बटन को दबाइए. वहां से ऐसा करेंट लगेगा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह को पता चला जाएगा कि जिस आदमी को मुख्यंमत्री बनाया है वह बिहार के लोगो को स्वीकार नहीं है.’
उन्होंने दूसरा कारण बताया कि ‘बीजेपी के नेताओं को अहंकार हो चुका है. वे कहते हैं कि अगर हम कुत्ता-बिल्ली को टिकट दे देंगे तो बांकीपुर की जनता तब भी उनको ही वोट देगी. अब आप लोग बताइए. क्या यहां की जनता बेवकूफ है कि कुत्ता और बिल्ली को भी वोट दे देंगी? अहंकार तोड़ना जरूरी हो गया है.’
इसके बाद उन्होंने तीसरा कारण बताते हुए कहा कि ‘एनडीए के 202 विधायक है, उनमें से कोई भी काम नहीं हो पाया है. 32 सांसद जीते, जिसमें 5-6 केंद्र में मंत्री है और कोई भी काम नहीं कर रहा है. सोचते है अगली बार आएंगे और मोदी के नाम पर वोट मिल जाएगा. नहीं तो लालू का डर दिखाएंगे तो वोट मिल जाएगा. इन सभी बातों पर नकेल कसना जरूरी है. बीजेपी को हराना है.
प्रशांत किशोर ने बताया पीएम से बात करने का तरीका
इन तीन कारणों को बताते हुए प्रशांत किशोर ने लोगों से पूछते हुए कहा कि ‘कितने लोग चाहते हैं कि सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के पद से हट जाना चाहिए. हम आपको रास्ता बताते हैं. इसके बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी को मोदी ने मुख्यमंत्री ने बनाया है. आपने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था. अब नरेंद्र मोदी आपसे बात के लिए नहीं आएंगे. आपके पास में अमित शाह और नरेंद्र से बात करने के लिए कोई उपाय नहीं है. हम आपको रास्ता बताते हैं. आपकी बात आसानी से दोनों के पास पहुंच जाएंगी.
ये भी पढ़ें: बिहार में आज एनडीए की बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री आवास पर जुटेंगे पांचों दल! जानें किस विषय पर होगी चर्चा…
