बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस भेजा है. इस नोटिस में बीजेपी पर लगाए गए आरोपों पर माफी मांगने के लिए कहा गया है. ऐसा न करने पर 100 करोड़ रुपए के मानहानि मुकदमे की चेतावनी भी दी गई है.

सीएम उमर अब्दुल्ला को बीजेपी का नोटिस
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी के ऊपर उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. अब जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष सत पॉल शर्मा मुख्यमंत्री अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस भेजा है. इसमें उन पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाया है. अब यह पूरा मामला राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गया है.
100 करोड़ के मानहानि मुकदमे की चेतावनी
सीएम अब्दुल्ला को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि अगर वे 7 दिनों में माफी नहीं मांगते हैं और अपने बयान को वापस नहीं लेते हैं, तो 100 करोड़ रुपए के आपराधिक मानहानि मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि बीजेपी चीफ की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता परिमोक्ष सेठ ने इस लीगल नोटिस को जारी किया है. इस नोटिस में उमर अब्दुल्ला को 7 दिनों के अंदर बयान वापस लेने के लिए कहा गया है.
बीजेपी पर लगाए थे विधायक खरीदने के आरोप
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 11 जुलाई को श्रीनगर में बीजेपी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि बीजेपी के पदाधिकारी ने उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायक को पाला बदलने के लिए 20 से 30 करोड़ रुपए और मंत्री पद का लालच दिया था. साथ ही राज्य का दर्जा बहाल करने का भी लालच दिया गया था.
बीजेपी ने बेबुनियाद बताए आरोप
सीएम ने दावा किया था कि ऑफर देने वाला पदाधिकारी सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाला एक वकील भी है. उनके इन आरोपों को बीजेपी ने पूरी तरह से बेबुनियाद ठहराया है. बीजेपी ने उनसे इन आरोपों के सबूत मांगे हैं. सबूतों को पेश करने में सीएम नाकाम रहे हैं. अब बीजेपी ने सीएम उमर अब्दुल्ला को नोटिस जारी किया है. उनके 7 दिनों के अंदर माफी मांगने को कहा गया है.
यह भी पढ़ें- इंदौर में रिश्तों का खौफनाक अंत! व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या; महिला की संपत्ति में खुद को बनाया था नॉमिनी
