मानसून सत्र में विपक्ष के नेताओं का अलग ही रूप देखने को मिला है. तीन दिन से मानसून सत्र में विपक्ष के कारण संसद में हंगामा हो रहा है, जिसकी वजह से उसे स्थगित करना पड़ा है. हालांकि, इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संसद में गरजते दिखाई दिए है. उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के ऊपर हुई लाठीचार्ज पर सख्ती से बात की है.
अखिलेश यादव ने संसद में कहा कि ‘मुद्दा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का है ही नहीं, बल्कि यह छात्रों और नौजवानों का मुद्दा है. युवा और छात्र हम सभी के है. इसी कारण से हम उनके अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं. छात्रों की आवाज नहीं सुनी जाएगी तो वह सड़क पर उतरने के लिए ही मजबूर होंगे. मु्द्दा उठाते समय वह काफी गुस्से में दिखाई दिए थे. साथ ही उन्होंने पुलिस कार्रवाई के दौरान महिलाओं के साथ हुए व्यवहार पर भी आवाज उठाई और कहा कि छात्राओं के साथ जिस तरीके का व्यवहार हुआ है. क्या बेटियों के कपड़े फाडेंगे आप?
समाजवाजी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष पर वहां मजबूरन गया था. अगर सदन में वह इस मुद्दे पर बयान दे देते तो इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री आवास के बाहर में धरना करने की जरूरत ही नहीं पड़ती. प्रधानमंत्री अगर बाहर में यह बोल सकते हैं. तो संसद के अंदर में क्यों नहीं बोल सकते हैं? इन सवालों का जवाब अगर मिलता तो हम धरना नहीं करते.
बता दें कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट में काफी हंगामा देखने को मिला था. संसद मार्च की ओर जाते समय छात्रों पर लाठीमचार्ज किया गया था. इस लाठीचार्ज की वजह से कई लोग घायल हो गए थे. वहीं, एक बच्ची को वेंटिलेटर पर भी रखा गया था.
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर आंदोलन पर सरकार से होगी CJP की अहम बैठक! बातचीत से पहले रखी बड़ी शर्त
