प्रदर्शन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं से जल्द ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मुलाकात करने वाले है. बता दें कि 20 जुलाई के दिन भी पार्टी की सरकार से बातचीत हुई थी, जिसमें उन्होंने इस्तीफे की मांग की थी. ऐसे में दोनों प्रवक्ताओं का आज सरकार से बातचीत को लेकर बयान आया है. आइए जानते हैं.
आशुतोष राकां ने कही ये बात
सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष राकां ने जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन को लेकर कर कहा कि जिस देश में लोग सरकार से सवाल को पूछना भूल गए था. सरकार के खिलाफ जाना या उन्हें क्रिटिसाइज करना देशद्रोह माना जाता था. हमने उस देश को जगा दिया है. हम लोग जंतर-मंतर को नहीं छोड़ने वाले हैं. जब तक धमेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक नहीं छोडेंगे.
प्रवक्ता सौरव दास ने रखी बात
वहीं, सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने सरकार से बातचीत कर कहा कि सरकार ने पहले झूठ बोला था कि सीजेपी उनसे बातचीच करना चाहती है. अब तो लेकिन सरकार ने खुद बोला है कि वह बातचीत के लिए तैयार है. उन्होंने बातचीत के लिए भी शर्तें भी रखी हुई है. पार्टी ने कहा कि किसी भी नेता को दफ्तर या घर में मीटिंग नहीं करनी है. वह या तो जंतर-मंतर आए या कॉमन प्लेस पर मीटिंग के लिए. जैसे किसी भी कांस्टीट्यूशन क्लब में. दिल्ली के बड़े अधिकारियों ने बातचीत करने की चाह रखी है पर हम उनके घर बातचीत के लिए नहीं जाएंगे.
ये भी पढ़ें: संसद में मानसून सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष… कार्यवाही हुई बाधित
