भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की चाह हर लोगों में होती है. ऐसे में उन युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड ने कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने 4098 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कई पदों को भरे जाने की तैयारी है. आवेदन 14 अगस्त 2026 से शुरू होंगे. साथ ही फार्म को भरने की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 है.
इन पदों पर निकली भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट, केमिकल मेटलर्जिकल असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर के पद को भरा जाएगा. वह उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए इच्छुक है, 14 अगस्त 2026 से भर सकते है. देशभर में यह भर्ती आरआरबी के माध्यम से की जानी है.
इस भर्ती के लिए ये होनी चाहिए योग्यता
वह उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है, उसकी न्यूनतम आयु 18 साल रखी गई है. वही, अधिकतम आयु 33 वर्ष दर्ज की गई है.
इंजीनियरिंग से जुड़े पद के लिए 2 साल वाला डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए. तभी आप इस फॉर्म को भर सकते हैं.
पूरा विवरण नोटिफिकेशन में जारी कर दिया गया है.
आवेदन के समय में आधार कार्ड सबसे मुख्य है. सत्यापन के लिए वह सबसे जरूरी है. इसी कारण से पहले ही आपको उसमें जो भी अपडेट कराना है करा लें.
आधार कार्ड में जो भी जन्म तिथि और नाम दर्ज है. वहीं, दसवीं के प्रमाण पत्र भी होना चाहिए.
आधार में फोटो को भी अपडेट अवश्य कर लें. साथ ही बायोमैट्रिक भी अपडेट करें.
अगर चुन लिए गए तो इतनी होगी सैलरी . . .
चुने गए उम्मीदवारों को सैलरी सातवें वेतन आयोग के पे लेवल-6 पर आधारित करके दी जाएगी. अगर आप इस पद के चुने जाते हैं तो आपकी सैलरी 35,400 रुपये प्रतिमाह होगी. वहीं, रेलवे में सरकारी नौकरी से जुड़े हुए अन्य भत्तों को लाभ भी मिल जाएगा. आरआरबी जेई भर्ती 2026 के तहत में अलग-अलग चरणों पर उम्मीदवारों को चुना जाएगा. आपको पहले कंप्यूटर बेस्ड सीबीटी-1 देनी होगी. उस परीक्षा में सफल व्यक्ति को सीबीटी-2 में शामिल किया जाएगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से लेकर सभी चीजों के होने के बाद में अंतिम नियुक्ती की जाएगी.
ये भी पढ़ें: सगे लोगों ने दिया धक्का, पराए लोगों ने की रक्षा! नाराज परिजनों ने युवती को कोसी नदी में फेंका
