हिमाचल प्रदेश के चंबा से दर्दनाक मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर चट्टान का एक बड़ा हिस्सा अचानक से गिर गया है, जिसकी चपेट में आने की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई है. हादसा इतना खतरनाक था कि 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. हादसा शुक्रवार के दिन चंबा जिले के पांगी-उदयपुर सड़क कडू नाला के पास में हुआ है.
स्थानीय लोगों द्वारा दी जानकारी के मुताबिक, सूमो गाड़ी कुल्लू से निकलकर पांगी की तरफ जा रही थी. गाड़ी में कुल 15 लोग सवार थे. जैसे ही गाड़ी लाहौल स्पीति के कडू नाला के पास में आई, अचानक से ही एक चट्टान आकर गिर गई. जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय एक गाड़ी वहां पर खड़ी थी, जिसमें 15 लोग शामिल थे. 15 लोगों में से 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
इस हादसे में ड्राइवर की भी मौत हो गई है. मामले की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल के लोग भी मौके पर ही पहुंचे. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान की जा रही है. साथ ही आसपाल के लोगों से जानकारी इकट्ठा की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके.
हादसे के कारण चंबा जिले की पांगी धाटी को जोड़ने वाला मार्ग भी भूस्खलन की वजह से बंद हो चुका है. मलबे की वजह से वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरीके से ठप हो चुकी है. सड़क को खाली करने के लिए राजेश कुमार जरियाल की लोक निर्माण विभाग की मशीनें भेजी जा रही है. ताकि जल्द से जल्द सड़क सुचारू रूप से चलें. प्रशासन ने लोगों से अपील है कि मौसम खराब होने के कारण सड़क खराब हो रही है. इसी कारण से बिना किसी काम के न निकलें.
ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान नहीं देंगे इस्तीफा! CJP की मांग पर सरकार का रुख साफ?
