कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार की हुई बैठक में सीजेपी की तीन शर्तों को मान लिया गया है. बता दें कि आज के दिन केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंन्द्र सिंह ने सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ में बैठक की है. यह मुलाकात कंस्टीट्यूशन क्लब में हुई थी, जिसमें सौरव दास और आशुतोष रांका की तीन में से दो शर्तों को मान लिया गया है.
कल तक मिलेगा इस्तीफे का जवाब
दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने वाली बात पर पॉजिटिव रूख अपनाया है. संसद मार्च के दौरान जिन छात्रों की पिटाई की गई थी, उन पर भी लाठीचार्ज करने वाले सुरक्षाबलों पर कार्रवाई के लिए मोदी सरकार की तरफ से सकारात्मक रूख देखने को मिला था. हालांकि, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली मांग पर कुछ भी नहीं कहा है. मोदी सरकार ने जबाव देने के लिए कल दोपहर तक इसके लिए समय मांगा है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपना बयान जारी किया है, जिसमें आंदोलनकारियों से मुलाकात के दौरान हमने उनकी सभी बातें सुनी हैं. हमारी मीटिंग उनके साथ में लगभग 2 घंटे तक चली. उनकी 3 मांगें थीं. साथ ही एग्जाम के लिए उनकी तरफ से 5 शिक्षा सुझाव दिए गए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आगे कहा कि कल पार्टी के प्रवक्ताओं के साथ में दोबारा बातचीत की जाएगी और उन्हें सरकार के साथ हुई बातों के बारे में बताया जाएगा.
ये भी पढ़ें: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर जताई खुशी! कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई
