हर वीकेंड अपने दोस्तों के साथ दारू पीने का प्लान बनाने वाले लोगों के लिए निराशा से भरी हुई खबर सामने आ रही है. दरअसल, अब आपके लिए ये प्लान थोडा मुश्किल हो सकता है. दिल्ली सरकार की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि अब दिल्ली में वीकेंड खत्म होने तक शराब की दुकानों को 10 की जगह 8 बजे ही बंद कर दिया जाएगा. हर सप्ताह के अंत में अपने दोस्तों से मिलने वाले लोगों के यह बड़ी खबर है.
क्यों लिया गया फैसला
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में छात्रों का प्रदर्शन चल रहा था. प्रदर्शन के चलते पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार को अलर्ट किया था. इसी सूचना के आधार पर प्रशासन ने शराब की दुकानों के बंद होने के समय में बदलाव करने का फैसला लिया था. पुलिस ने संभावना जताई था कि रात में देर तक शराब के बिकने से कानून व्यवस्था में परेशानी होगी. इसी को देखते हुए सरकार की तरफ से यह कदम उठाया गया है. हालांकि, प्रदर्शन खत्म हो चुका है और सुरक्षा प्रतिबंध को भी कम करने की कोशिश की जा रही है.
आने वाले समय में हटाया जाएगा प्रतिबंध
ऐसे लोग जो हर वीकेंड अपने दोस्तों के साथ में पार्टी की प्लान बनाते हैं. उन्हें फिलहाल के लिए इस प्लान को कैंसल कर देना चाहिए. आपका प्लान शायद ही ऐसे में सफल हो सकता है. हालांकि, यह प्रतिबंध कुछ दिन के लिए ही है. आगे आने वाले समय में इन्हें हटाया भी जा सकता है. अगर आप दिल्ली के अलावा कई और रहते हैं, तो आप वीकेंड पर पार्टी करने का प्लान बना सकते हैं. फिलहाल दिल्ली में यह प्लान सफल नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में वन विभाग का बड़ा फैसला: 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने की मंजूरी, जानें वजह…
