BSP Chief Mayawati: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है.इस बड़े बदलाव के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को चार महत्वपूर्ण राज्यों के प्रभारी पद से हटा दिया गया है. इसके अलावा उनके करीबी नितिन सिंह को भी पदमुक्त कर दिया गया है.गौरतलब है कि अशोक सिद्धार्थ बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ससुर हैं. पिछले वर्ष मायावती ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था, लेकिन लगभग छह महीने बाद आकाश आनंद के साथ ही उन्हें भी माफ कर पार्टी में वापस शामिल कर लिया गया था.
4 राज्यों के प्रभार से हटे अशोक सिद्धार्थ, यूपी में मिलेगी नई जिम्मेदारी
अशोक सिद्धार्थ अब तक केरल, कर्नाटक, गुजरात और दिल्ली के प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे थे. पार्टी सूत्रों के अनुसार, अब उन्हें यूपी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रदेश में ही संगठनात्मक जिम्मेदारी दी जाएगी. उन्हें प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र मंडल का प्रभार सौंपे जाने की संभावना है.
राजाराम को तीन राज्यों का अतिरिक्त प्रभार
नेशनल कोऑर्डिनेटर और मध्य प्रदेश प्रभारी राजाराम को नई जिम्मेदारी देते हुए केरल, गुजरात और कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें अशोक सिद्धार्थ के स्थान पर दी गई है।
रामजी गौतम को दिल्ली की जिम्मेदारी
नेशनल कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम को पंजाब के साथ-साथ दिल्ली का भी प्रभार दिया गया है. पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राजधानी में संगठन को मजबूत करने का दायित्व सौंपा है. पंजाब में वह रणधीर सिंह बेनीवाल के साथ मिलकर संगठनात्मक कार्यों की निगरानी करेंगे.
रणधीर सिंह बेनीवाल का बढ़ा कद
पंजाब में आगामी विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए कमान रणधीर सिंह बेनीवाल को सौंपी गई है। बेनीवाल इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का प्रभार भी संभालते रहेंगे। बेनीवाल पूर्व में पंजाब का प्रभार देख चुके हैं। वहां विधानसभा चुनाव होने हैं। इस कारण बेनीवाल की ये नियुक्ति अहम मानी जा रही है.
रणधीर सिंह बेनीवाल की भूमिका अहम
पंजाब में आगामी विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए पार्टी ने रणधीर सिंह बेनीवाल पर भरोसा जताया है.उन्हें पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा वह पहले की तरह हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का प्रभार भी संभालते रहेंगे. बेनीवाल पहले भी पंजाब की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, इसलिए चुनावी तैयारियों के मद्देनजर उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
रामजी गौतम को पंजाब के साथ दिल्ली की भी जिम्मेदारी
नेशनल कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम को दिल्ली में बसपा का संगठन मजबूत करने का काम सौंपा गया है। इसके साथ वह रणधीर सिंह बेनीवाल के साथ पंजाब को भी देखेंगे.
25 सीटों पर बसपा ने फाइनल किए उम्मीदवारों के नाम
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने लगभग 25 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए हैं. चार बार मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने वर्ष 2007 में अपने दम पर बसपा की बहुमत की सरकार बनाई. 2012 से पार्टी का प्रदर्शन लगातार गिरा है और 2022 के चुनाव में बसपा सिर्फ एक सीट पर सिमट गई थी. उप्र विधानसभा की 403 सीटें हैं.
ये भी पढ़ें: नोएडा प्राधिकरण पर फिर लापरवाही का आरोप! खुले पंप की हौद में गिरा बच्चा…मौत
