मुजफ्फरनगर में एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत खराब होने से हड़कंप मच चुका है. बता दें कि सिटी सेंटर के सामने एक कांवड़ सेवा शिविर के पास में युवक अचेत अवस्था में मिला है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, शुरुआती जांच में नशे का ओवरडोज करने की आशंका जताई जा रही है. अभी तक लेकिन मामले का पूरा खुलासा नहीं हो पाया है.
लकड़ी की टाल पर मिला युवक
पुलिस की दी जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के नरेला से कांवड़िया अपने साथियों के साथ गंगाजल लेकर आ रहा था. वह हरिद्वार से दिल्ली वापस लौट रहा था. रविवार को रात 9 बजे के करीब में वे सभी लोग शिवभक्त सिटी सेंटर के सामने एक कांवड़ सेवा शिविर में रुके थे. इसी दौरान एक युवक पास में ही स्थित लकड़ी की टाल पर चला गया और काफी देर तक वापस नहीं आया. बहुत देर तक वापस नहीं आने पर लड़के के साथियों को चिंता होने लगी. तालाश करने पर युवक अचेत अवस्था में लड़की की टाल में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था.
नशे के ओवरडोज की वजह से हुआ?
युवक को बाहर लाते समय पूरी भीड़ जमा हो गई. उसके साथियों ने उसकी हालत को देखकर नाराजगी भी जताई और गुस्से में उसके साथ मारपीट कर दी. हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने सभी साथियों को रोका और मामले को शांत कराया. थोड़ी देर बार युवक की तबीयत और खराब हो गई, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा. मामले का एक वीडियो भी सामने आया है. जहां पर पुलिस वाले उसके हार्ट को पंप करते दिखाई दिए है. पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज करवाया जा रहा है. शुरुआती जांच में मामला नशे का ओवरडोज करने का माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: UPPSC ने खोल दिया सरकारी नौकरी का खजाना! निकाली नई वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
