गजनी में दमदार विलेन के रोल को निभाने वाले एक्टर प्रदीप रावत अब हम लोगों के बीच में नहीं रहे. 74 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया से अलविदा कह दिया है. लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से वह परेशान चल रहे थे. हालांकि, एक बार वह इस बीमारी को मात दे चुके थे, लेकिन बाद में कैंसर के दोबारा वापस आ जाने की वजह से ज्यादा बीमार पड़ गए.
एक्टिंग की दुनिया में किया राज
प्रदीप रावत सरफ़रोश, परदेस, लगान, गजनी, बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’, बाहुबली: द बिगिनिंग में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. गजनी मूवी का नाम उन्हीं के किरदार पर रखा गया है. वह उन एक्टर में से है, जिनको उनके नाम से कम लोग जानते है, लेकिन उनके निभाए किरदार से तुरंत पहचान लेते हैं. बी.आर. चोपड़ा की महाभारत में उन्होंने अश्वत्थामा का रोल निभाया था. इस रोल को निभाने के बाद उन्हें अलग पहचान मिलने लगी. धीरे-धीरे उन्हें कई भाषाई फिल्म में काम करने का मौका भी मिला. विलेन के रूप में यह लोगों के बीच में ज्यादा जाने जाते थे.
विलेन के रूप में छोड़ा लोगों के दिलों में छाप
दरअसल, गजनी फिल्म में उन्होंने इतना दमदार रोल निभाया कि हिंदी और तमिल ओरिजिनल दोनों रिमेक में उन्हें को विलेन के रूप में चुना गया. उनके निधन से पूरा बॉलीवुड और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल बना हुआ है. फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन की दुनिया ने भी अपने बेहतरीन कलाकारों से एक कलाकार खो दिया है. टेलीविजन की दुनिया में भी उन्होंने अलग ही छाप छोड़ी है. उनकी स्क्रीन प्रेसेंज की चर्चा ऐसी होती कि उस रोल को उन्हीं के नाम से जाना जाने लगा.
ये भी पढ़ें: JMM के बयान पर बवाल!… कहा- न इस्तीफा होना न जांच! सोनम वांगचुक की प्रदर्शन में हुई एंट्री
