उत्तराखंड में बसंत पंचमी के दिन मौसम का एक अलग रूप दिखा है. शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है और इसी के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी भी देखने को मिली है. उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में भी भारी बर्फबारी हुई है.
महीनों बाद बदला मौसम
उत्तराखंड में कई महीनों के लंबे इंतजार के बाद में मौसम बदल गया है. बसंत पंचमी के दिन राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी हुई है. इसे बरसात के बाद में पहली बर्फबारी भी माना जा रहा है. पिछले कुछ महीनों में सूखते हुए वॉटर सोर्स और जंगलों में लगने वाली आग के कारण आम लोगों की जिंदगी काफी प्रभावित हुई थी.
मौसम विभाग ने जताई थी उम्मीद
मौसम विभाग ने पहले ही उम्मीद जताई थी कि 23 जनवरी यानी बसंत पंचमी के दिन राज्य में भारी बारिश और ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है. जिसके बाद आज यानी 23 जनवरी को पूरे राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश हुई है. इसी के साथ ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है. केदारनाथ धाम में भी भारी बर्फबारी देखने को मिली है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो वायरल हुई हैं.
सफेद चादर में लिपटा क्षेत्र
उत्तराखंड में मौजूद केदारनाथ धाम में बसंत पंचमी के दिन भारी बर्फबारी देखने को मिली है. केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसके बाद भक्तों ने काफी खुशी जाहिर की है. केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में लिपटता हुआ दिखाई दिया है. लोग कह रहे हैं कि बसंत पंचमी के दिन मौसम ने बर्फबारी करके बसंत का स्वागत किया है.
सुबह से लगातार हो रही बर्फबारी
केदारनाथ धाम में सुबह से लगातार भारी बर्फबारी हो रही है. पहाड़ों की ऊंचाइयों में बैठे बाबा केदार बर्फ की सफेद चादर में ढके हुए नजर आ रहे हैं. इस नजारे को देख भक्तों में एक अलग उत्साह दिखाई दिया है. केदारनाथ धाम में होने वाली बर्फबारी की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इसे लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर बर्फबारी और बारिश होना काफी जरूरी है.
यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा! कुल्लू में पर्यटक वाहन हुआ अनियंत्रित, 3 पर्यटकों की मौत 3 घायल
