पंजाब में चाइनीज मांझे के कारण एक मासूम बच्चे की जान चली गई. पंजाब के लुधियाना में एक बच्चा स्कूल से घर वापस लौट रहा था, इसी समय उसकी गर्दन चाइनीज मांझा ने काट दी. इसके बाद उस बच्चे की मौत हो गई.
चाइनीज मांझे से बच्चे की मौत
पंजाब के लुधियाना से एक बुरी खबर सामने आई है. शनिवार को एक मासूम बच्चा स्कूल में पढ़ाई करने के बाद घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान समराला बाईपास पर भरतला गांव के पास में बच्चे की गर्दन को चाइनीज ने काट दिया और बच्चा घायल हो गया. बच्चे के घायल होने के बाद में स्थानीय लोग तुरंत ही बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.
स्कूल से घर लौट रहा था बच्चा
पुलिस ने बताया कि बच्चा स्कूल से पढ़ने के बाद अपने घर को लौट रहा था. मृतक बच्चे की पहचान तरणजोत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस पूरे मामले के बाद प्रशासन के खिलाफ लोग लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. लोगों का कहना है कि चाइनीज मांझा खुलेआम बिक रहा है, लेकिन इसके ऊपर किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं हो रही है.
गर्दन कटने से जमीन पर गिर गया बच्चा
स्थानीय लोगों ने बताया कि भरतला गांव के पास में अचानक से तरणजोत सिंह नाम के बच्चे के गले में चाइनीज मांझा लिपट गया. गर्दन में मांझा लिपटने के कारण उसकी गर्दन कट गई. लोगों ने बताया कि मांझा इतना तेज था, कि बच्चे की गर्दन पर काफी गहरा कट लग गया था, जिसके बाद बच्चा तुरंत ही खून से लथपथ होकर नीचे जमीन पर गिर गया.
बच्चे की मां हो गई बेहोश
बच्चे के गिरने के बाद स्थानीय लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद इस घटना की खबर जब परिजनों को मिली, तो वे तुरंत ही अस्पताल पहुंच गए. जानकारी के मुताबिक तरणजोत अपने मां-बाप का इकलौता बच्चा था. अपने इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद उसकी मां भी अस्पताल में बेहोश हो गई. इस मामले के बाद लोगों के अंदर प्रशासन को लेकर काफी गुस्सा भरा है.
यह भी पढ़ें- ठंड से बचने बचने की कोशिश बनी मौत की बजह, कमरे में जलाकर सोए अंगीठी, सुबह मिली 2 भाइयों की लाश
