जम्मू-कश्मीर से आग लगने की एक भयानक घटना सामने आई है. बांदीपोरा जिले के सुम्बल क्षेत्र में सुबह के समय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कैंप में आग लग गई. CRPF की 45 बटालियन ‘F’ कंपनी के बताख शेड में आग लगने की घटना सामने आई है.
बांदीपोरा में CRPF के बताख शेड में लगी आग
जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में CRPF के बताख शेड में आग लगने की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक आग सोमवार को सुबह के समय 45 बटालियन ‘F’ कंपनी के शेड में आग लगने की घटना हुई है. आग लगने से पूरी कंपनी में हड़कंप मच गया. इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य को तुरंत ही शुरू कर दिया.
नाश्ते और ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे थे जवान
बटालियन में लगने वाली आग इतनी तेज थी, कि काबू पाने के लिए नौदाखाई फायर स्टेशन की टीम भी बुलाई गई. जिसके बाद आग के ऊपर पूरी तरह काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि आग सुबह के समय पर लगी थी और उस समय के दौरान जवान नाश्ते और ड्यूटी जाने की तैयारी कर रहे थे. बताख शेड वह होती है, जहां खाने की सामग्री और रसोई के सभी उपकरण और भंडारण को रखा जाता है.
शॉर्ट सर्किट का लगाया जा रहा अनुमान
स्थानीय लोगों के मुताबिक जब आसमान में काला धुआं दिखा, तो तुरंत ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया. CRPF के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी भी तहर की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. आग लगने के पीछे का कारण शॉर्ट सर्किट या फिर गैस लीक को माना जा रहा है. कारणों का पता करने के लिए मामले की जांच शुरू हो गई है.
आग लगने से हुआ मामूली नुकसान
इस आग लगने के हादसे के बाद CRPF सुम्बल क्षेत्र के कैंप में ड्रिल को बढ़ा दिया है. आग के ऊपर काबू पाने में सेना और स्थानीय प्रशासन ने सहयोग किया, जिसके बाद आग बुझाई गई. अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में सभी जवान पूरी तरह से सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि आग से मामूली नुकसान हुआ है. कैंप में लगी आग के ऊपर काबू पाने में लगभग 45 मिनट लगे थे.
यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल बना अपहरण का अड्डा! मध्य प्रदेश में युवक को जबरदस्ती उठा ले गए बदमाश, 18 किमी दूर मिला पीड़ित
