उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 94 में पोस्टमॉर्टम हाउस के स्टाफ ने मृतक के परिजनों से 3 हजार रुपए की मांग की, जिसके बाद पैसे न देने पर स्टाफ ने बिना कपड़ों का शव परिजनों को सौंप दिया.
पोस्टमॉर्टम हाउस ने की पैसे की मांग
उत्तर प्रदेश से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 94 में पोस्टमॉर्टम हाउस के स्टाफ ने एक मृतक के परिजनों से शव के कफन के नाम 3 हजार रुपए की मांग की. जिसके बाद में परिजनों ने पैसे देने से मना कर दिया, तो स्टाफ ने मानवता की सारी हदें पार कर दीं. स्टाफ ने पैसे न देने पर शव को बिना कपड़ों के ही परिजनों को सौंप दिया.
बिना कपड़ों के सौंपा शव
दरअसल यह पूरा मामला नोएडा के सेक्टर 94 का है. यहां पैसे न देने पर पोस्टमॉर्टम स्टाफ ने परिजनों को मृतक का शव बिना कपड़ों के ढके सौंप दिया. अब इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. मृतक के परिवार का आरोप है कि पोस्टमॉर्टम हाउस के स्टाफ ने उनसे पैसे की मांग की थी, लेकिन उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया.
श्मशान से चादर खरीदकर ढका शव
मृतक के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस के स्टाफ को पैसे देने से मना कर दिया. जिसके बाद में स्टाफ ने शव को हाथ भी नहीं लगाने दिया. वहां मौजूद मजबूर परिजनों ने श्मशान घाट से चादर खरीदी और शव को ढका. पोस्टमॉर्टम हाउस के स्टाफ के ऊपर आरोप है कि वह एम्बुलेंस का ठेका भी खुद ही चलाता है और पीड़ितों से अपने मन की वसूली करता है.
विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं
पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया है कि अगर स्टाफ को पैसे न दो, तो वह स्ट्रेटर भी नहीं देता है, जिससे काफी परेशानी होती है. जानकारी के मुताबिक चिपयाना गांव के एक रचित नाम के युवक ने आत्महत्या की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सेक्टर 94 भेजा था. जिसके बाद इसी पोस्टमॉर्टम हाउस में परिजनों को इस तरह के व्यवहार का सामना करना पड़ा. इस पूरी घटना को लेकर अभी तक विभाग और CMO की तरफ से किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में अनोखी चोरी! सोने-चांदी से भरी अलमारी वाइक पर रखकर भागे चोर, अलमारी समेत सड़क पर गिरे
