Gold-Silver rate: अभी के समय में सोना-चांदी के रेटों में काफी ज्यादा उतार-चढाव देखने को मिल रहा है. हालांकि, इनकी कीमतों में इतना बदलाव अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में हो रहे बदलावों के कारण हो रहा है. हालांकि, देखना यह है कि इनकी कीमत में आने वाले समय में कितना चेंज देखने को मिलता है. बता दें कि हाल ही में इनकी कीमत काफी ज्यादा घट गई थी, जिसके बाद एक दम से इनकी कीमत बढते हुए भी दिखाई दी थी. भारत में लोग बीच सोना-चांदी सबसे ज्यादा खरीदते हैं. इस समय में शादियों के सीजन के कारण लोगों के बीच इनकी खरीदारी ज्यादा देखने को मिलती है.
ऐसे में इन लोगों के बीच सबसे ज्यादा उत्सुकता रखती है कि आखिर किस दिन हमें सोना या चांदी को खरीदना चाहिए. अगर आप भी इनमें से किसी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं. तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं.
सोने का मूल्य
यूपी में आज 24 कैरेट सोने का रेट 1,55,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 1,48,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चांदी का मूल्य

वहीं आज के दिन यहां पर चांदी ₹3,20,000 प्रति किलोग्राम हैं. कल के मुकाबले देखे तो इनकी कीमत में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इनकी कीमतों में इस तरह की गिरावट थोड़े दिन के लिए है. आने वाले समय में इनकी कीमतों में स्थिरता देखने को मिल सकती है.
अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं. तो इनकी कीमतों को जरूर जान कर जाइएं. हालांकि, यह कीमतें अनुमानित है. बाजारों में और इन मूल्यों में अंतर देखने को मिल सकता है.
