BSP Meeting: बसपा अध्यक्ष मायावती आज 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी की समीक्षा के लिए एक विशेष संगठनात्मक बैठक आयोजित हो रही है. इसमें प्रदेश, जिला और विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष शामिल होंगे. बसपा सुप्रीमो मायावती कोर वोट बैंक को मजबूत करने, सोशल इंजीनियरिंग रणनीति समझाने और ब्राह्मण वोटर को जोड़ने पर खास जोर देंगी. यह बैठक पार्टी की भविष्य की चुनावी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण है. मायावती नए दिशा-निर्देश भी जारी कर सकती हैं.
2027 चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन
लखनऊ में होने वाली बैठक में प्रदेश 403 विधानसभा अध्यक्ष शामिल होंगे. इस मीटिंग में सभी 75 जिला अध्यक्ष शामिल होंगे. जिला संयोजक भी इसमें शामिल रहने वाले हैं. 2027 चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन किया जाएगा. बसपा सुप्रीमो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारी की समीक्षा करेंगी. ये बैठक बसपा कार्यालय में होगी.
मायावती अपने कोर वोट बैंक को सहेजने के साथ सोशल इंजीनियरिंग की रणनीति समझाएंगी. BSP प्रमुख इस बार ब्राह्मण वोटर्स को जोड़ने पर भी जोर दे रही है, इस दिशा में भी निर्देश दिए जाएंगे. बैठक में मायावती विस्तार से अब तक हुए कामों की जानकारी लेंगीं.
बसपा अगले विधानसभा चुनावों के लिए लंबे समय से तैयारी में जुटी है. इसके लिए पूर्व में जिलों से लेकर विधानसभा क्षेत्रों की इकाइयों तक को संगठन विस्तार, मतदाता सूची में अपने समर्थकों के नाम जुड़वाने आदि के संबंध में निर्देश दिए गए थे.
ये भी पढ़ें: मस्कट के महल में ‘परमाणु’ मंथन! एक ही छत के नीचे अमेरिका और ईरान, क्या ओमान रोक पाएगा विश्व युद्ध का खतरा?
