दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसके बाद पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए बदमाशों में असद गैंग का सरगना भी शामिल है.
दिल्ली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
शुक्रवार सुबह के समय दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने असद गैंग के सरगना के साथ 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सभी अपराधी मेरठ में हुए एक हत्याकांड में वांटेड थे. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाशों के पास से हथियारों को भी बरामद किया है. दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ उस्मानपुर में हुई है.
3 अपराधियों को किया गिरफ्तार
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में सुबह के समय पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाशों में असद गैंग का सरगना भी शामिल है. बताया जा रहा है कि सभी अपराधियों की तलाश पुलिस काफी समय से कर रही थी. तीनों बदमाश मेरठ में हुई एक हत्या के मामले में वांटेड थे.
क्राइम ब्रांच को मिली थी सूचना
जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शक्करपुर टीम को एक सूचना मिली थी, कि असद गैंग का सरगना अपने कुछ साथियों के साथ में उस्मानपुर इलाके में आने वाला है. सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी. जिसके बाद जैसे ही तीनों बदमाश बाइक पर आए तो पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी.
SI को छूकर निकल गई गोली
जब बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग की, तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए. जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में एक गोली सब इंस्पेक्टर को भी छूते हुए निकल गई. SI ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी, जिसके कारण उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ.
