आज के युग में जहां एक तरफ युवा आगे बढ़ते जा रहा है. तो वहीं, कुछ लोग अभी भी पुराने समय में अटके हुए है. कई लोगों को लगता हैं कि अब अंधविश्वास जैसी चीज नहीं होती है लेकिन हाल की घटना ने एक बार फिर लोगों को सोच में डाल दिया है. बता दें कि हाल ही में मध्य प्रदेश से एक घटना सामने आई है, जहां ज्योतिष के नरबलि देने वाली बात को एक दंपति ने मान कर दो लोगों की हत्या कर दी है.
पूजा के बहाने बुलाया पड़ोसी को
पूरा मामला अथर्वा गांव का है. दरअसल, आरोपी छत्रपति सिंह ने अपने घर में पूजा के बहाने दो दंपति को बुलाया था. दंपति का नाम फूल कुमारी सिंह और केमला सिंह हैं. आरोपी ने गेट के बाहर एक मिट्टी का मंच भी बनाया हुआ था, जिसके कारण दंपति को शक नहीं हुआ कि वहां पूजा नहीं बल्कि ऐसी घटना को अंजाम दिया जाएगा.
सिर धड़ से अलग कर दिया
पूजा के लिए जब दोनों अंदर गए तो थोड़े ही देर के बाद आरोपी छत्रपति सिंह ने तेज धार वाले हथियार से उनपर हमला कर दिया, जिससे दोनों का सिर धड़ से अलग हो गया. हालांकि, हमले की आवाज में मची चीख पुकार को सुन के सुमित्रा सिंह और रामभजन सिंह नामक पड़ोसी वहां पहुंचे. छत्रपति सिंह ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और दोनों पर हमला कर दिया. किसी तरह वे वहां से जान बचाकर बाहर आए. दोनों अभी अस्पताल में गंभीर हालात में भर्ती है.
घर से मिला काला जादू करने का समय
घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस भी वहां मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी के घर की तलाशी ली गई. घर की जांच के दौरान में पुलिस को कई चौंकाने वाली चीजें मिली है. दरअसल, तलाशी के दौरान पुलिस को जादू-टोने से संबंधित सामान मिले हैं.
आरोपी से की गई पूछताछ
पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई. दरअसल, आरोपी की बीवी का गर्भपात हुआ था, जिसके बाद ज्योतिष की सलाह ली गई. ज्योतिष ने दोनों को कहा था कि भगवान क्रोधित हो गए है. इस कारण किसी की नरबलि देनी होगी.
इसी बात को उसने मान के दंपति फूल कुमारी और केमला की बलि देने के लिए हत्या कर दी है. जानकारी में ये भी सामने आया हैं कि ये सभी लोग रिश्तेदार है. इसके बाद से सभी से पूछताछ कर जानकारी इकट्ठा की जा रही है.
ये भी पढ़ें: कोटद्वार मामले में नया मोड़! नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मां भी गिरफ्तार, सौतेले पिता का दिया था साथ
