हर साल की तरह 2026 में भी केदारनाथ धाम को श्रदालुओं के लिए 22 अप्रैल को 8 बजे से खोल दिया जाएगा. हर साल कई लोगों द्वारा यहां पर जाने का प्लान बनाया जाता है. हजारों की संख्या पर यहां श्रदालुओं की भीड़ देखने को मिलती है. हालांकि, ये एक हाई एल्टीट्यूड पिलग्रिमेज है जो कि गढ़वाल हिमालय पर 3,583 मीटर पर स्थित हैं. ये 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है.
कई लोगों के लेकिन ये नहीं पता होता कि यहां जाने के लिए पहले से ही प्लानिंग करके चलना होता है. अगर आप भी यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं. ये खबर लेकिन दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए जो वहां से केदरानाथ धाम में ट्रिप बनाने वाले हैं.
कैसे करें ट्रिप प्लान
अगर आपके पास कार है तो आप उससे आसानी से हरिद्वार या ऋषिकेश जा सकते हैं. अगर आप कार से नहीं बल्कि ट्रेन या वोल्वो बस से जाना चाहते हैं तो भी आपको हरिद्वार या ऋषिकेश पहले पहुंचना होगा. इसके बाद आपको सोनप्रयाग तक सड़क से सफर करना होगा.
सोनप्रयाग तक सफर करने के बाद कई सारे लोकल वाहन होंगे जो आपको गौरीकुंड तक छोड़ देंगे.
इसके बाद लेकिन आपको 16 से 18 किलोमीटर तक ट्रैकिंग करके जाना होगा. इसके लिए आपको शरीर से स्वस्थ रहना काफी जरूरी है.
हालांकि, जो लोग पैदल सफर नहीं कर सकते उनके लिए वहां पर घोड़ा और खच्चर आदि जैसी सुविधा भी होती है. हेलीकॉप्टर सुविधा भी ऐसे लोगों के उपलब्ध होती है.
अगर आप हेलीकॉप्टर से जाना चाहते हैं तो वह आपको गुप्तकाशी, सिरसी हेलीपैड या फाटा से मिल जाएंगी. उससे आप थोड़े ही समय में केदारनाथ पहुंच जाएंगे लेकिन प्री बुकिंग कराने पर ही ये सुविधा आप ले सकते हैं.
रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
दरअसल, केदारनाथ धाम में रजिस्ट्रेशन करवाना काफी अनिवार्य होता है. वरना लोगों को एंट्री नहीं दी जाती है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि केदरनाथ धाम में यात्री लिमिटेड संख्या में रहें और किसी भी तरीके के आपातकाल में आसानी से बचाया जा सकें.
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले उत्तराखंड टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं
अपना अकाउंट बनाकर उसमे सारी डिटेल भर के लॉगिन करें.
सभी जानकारी भरने के बाद गंतव्य स्थान केदारनाथ रखें, जिसके बाद आधार वेरिफिकेशन करें. उसके बाद आपको यात्रा पास आपको व्हाट्सएप पर या ईमेल पर दे दिया जाएगा.
यात्रा करते समय किसी भी वैद्य डॉक्यूमेंट को हमेशा साथ में रखें.
मौसम का जरूर रखें पता
अगर आप यहां पर ट्रिप का प्लान बना रहे हैं. तो मौसम का ध्यान जरूर रखें. इस समय में मौसम में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिलता है.
ये भी पढ़ें: ‘द्रोणम’ काउंटर ड्रोन तकनीक से लैस होगी भारतीय सेना, झांसी में शुरू हो रहा बड़ा निवेश
