तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में दो जुड़वा भाइयों ने दो जुड़वा बहनों के साथ में शादी कर ली. इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. चारों दूल्हा-दुल्हन मंच पर बैठे हुए काफी अनोखे लग रहा थे.
तेलंगाना में अनोखी शादी
दो परिवारों को आपस में जोड़ने के लिए शादियां अहम किरदार निभाती हैं. हर साल बड़ी संख्या में शादियां होती हैं, जिनमें हम और आप आमंत्रित होते हैं. आपने अपनी जिंदगी में कई शादियां देखी होंगी, लेकिन हम आज आपको एक बेहद खास और अनोखी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं. तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में होने वाली एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बन गई है.
जुड़वा भाइयों ने की जुड़वा बहनों से शादी
कामारेड्डी जिले के घनपुर गांव के रहने वाले 2 जुड़वा भाइयों ने 2 जुड़वा बहनों के साथ में शादी की है. खास बात यह है कि दोनों भाइयों ने 2 सगी जुड़वा बहनों के साथ में एक ही दिन पर शादी की है और एक ही मंडप में सात फेरे लिए हैं. जिसके बाद यह डबल ट्विन वेडिंग पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. जानकारी के मुताबिक घनपुर गांव के रहने वाले जुड़वा भाई विजय और विनय ने देमी कलां की रहने वाली जुड़वा बहनें कीर्तन और कीर्ति के साथ शादी की है.
बेहद कम होती हैं इस तरह की शादियां
इस शादी में आने वाले मेहमान भी चकमा खा गए थे. दोनों भाइयों और दोनों बहनों की शक्ल इतनी ज्यादा मिलती है, जैसे मानो कि मंच पर किसी ने दूल्हा दुल्हन की फोटो कॉपी करके साथ बिठा दिया हो. स्थानीय लोगों के मुताबिक मंच पर बैठे चारों दूल्हा-दुल्हन एक जैसे लग रहे थे. लोगों का कहना है कि इस तरह की शादियां बेहद कम दिखाई देती हैं. वहीं गांव के बुजुर्गों का कहना है कि इस तरह की शादी उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार देखी है.
दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध
दूल्हा-दुल्हन के परिवार वालों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच में काफी लंबे समय से अच्छे संबंध हैं. जब पता लगा कि दोनों परिवारों में जुड़वा बच्चे हैं, तो चारों के रिश्ते की बात खुद में खास हो गई. जिसके बाद चारों की शादी के लिए बात पक्की हो गई. इस शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहें हैं. इस शादी में एक मंडप और एक जैसे कपड़ों के साथ एक साथ होने वाली रस्मों ने इस शादी को बेहद खास बना दिया.
यह भी पढ़ें- 9 सालों बाद इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, PM नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर किया ग्रैंड वैलकम
