सोशल मीडिया पर अभी के समय एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो ने लोगों के मन में खाद्य पदार्थ को लेकर चिंता में डाल दिया. दरअसल, एक शालिनी शर्मा नाम की महिला द्वारा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला गया है, जिसमें उसके द्वारा उबाले गए अंडों में प्लास्टिक के रेशे दिखाई दे रहे थे. यूजर का दावा है कि उनसे ये अंडे जेप्टो से मंगवाए थे, जिसके बाद उसने उबालने के लिए जब उन्हें पानी में डाला. तो उसमें से प्लास्टिक के रेशे दिखाई देने लगे थे.
यूजर ने लगाया आरोप
यूजर ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज तक मैने सिर्फ सुना था कि बाजारों में नकली अंडे मिलते थे लेकिन आज असली में देख भी लिया है. उन्होंने साथ ही ये भी कहा की अंड़ों के पैकेट पर ब्रांड का नाम है. इसका मतलब की हर घर में अब ऐसे अंडे जाने लगे है.
शालिनी ने कहां कि अगर मैने इसे किसी और तरीके से उबाला होता. तो शायद इसका पता भी नही लग पाता. अगर इतने बड़े-बड़े ब्रांड ऐसी गलतियों को करते हैं. तो आने वाले समय में कौन से ब्रांड सुरक्षित है. इसका पता भी नहीं लग पाएगा.
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ. लोग इस पर भर-भर के रिएक्शन देने लगे. कई ने तो डिलीवरी प्लेटफॉर्म को टैग किया तो वहीं कहीं लोगों ने FSSAI को टैग करके जवाब मांगा. साथ ही लोगों ने डिलीवरी प्लेटफार्म को भी टैग करके इसका जवाब मांगा था.
हालांकि, कमेंट में इतनी बार टैग होने के बाद अंडे के ब्रांड ने भी रिएक्शन दिया. उन्होंने कमेंट किया कि आपके अनुभव को सुनकर हम आपसे मांफी मांगते हैं. ग्राहक को आगे ऐसी किसी भी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा. जल्द ही हमारी ग्राहक सहायता टीम आपसे संपर्क करेंगी.
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, HPSC ने निकाली 1672 टीचर पदों पर वैकेंसी
