बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम को पार्टी की बैठक में अपने बेटे निशांत कुमार के हाथों में पार्टी की कमान सौंप सकते हैं. इस बैठक में निशांत को लेकर नीतीश कुमार वरिष्ठ नेताओं के सामने प्रस्ताव रख सकते हैं.
निशांत के हाथों में दी जा सकती JDU की कमान
बिहार में इन दिनों सियासत तेज हो गई है. राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर आज से हलचल काफी तेज हो गई है. जानकारी के मुताबिक शाम के समय में होने वाली पार्टी की बैठक में इसके ऊपर अंतिम फैसला लिया जा सकता है. जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार के हाथों में पार्टी की कमान देने के ऊपर विचार कर रहे हैं.
शाम को नेताओं से चर्चा करेंगे नीतिश कुमार
आपको बता दें कि अगर पार्टी की कमान निशांत कुमार के हाथों में दी जाती है, तो यह भी नीतीश कुमार की राजनीति की विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में काफी बड़ा कदम होगा. आज शाम को पार्टी की होने वाली बैठक में सांसदों, विधायकों और MLC से नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के फैसले पर और पार्टी के आगामी नेतृत्व को लेकर चर्चा करेंगे.
नई सरकार में हो सकते JDU का चेहरा
इस बैठक में कई चीजों पर चर्चा हो सकती है. जिनमें नई सरकार के गठन को लेकर JDU के नेतृत्व की चर्चा भी शामिल है. इस बैठक में नीतीश कुमार अपने बेटे के हाथों में कमान देने का प्रस्ताव ला सकते हैं. आपको बता दें कि सूत्रों का कहना है कि निशांत कुमार को बिहार में पार्टी का नेतृत्व दिए जाने के साथ में वे नई सरकार के अंदर भी JDU का चेहरा हो सकते हैं.
मतदान के बाद दे सकते हैं इस्तीफा
आपको बता दें कि नीतिश कुमार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से निशांत को लेकर चर्चा करेंगे. नीतीश कुमार ने 5 मार्च को पटना में NDA के कई नेताओं की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन किया था. आपको बता दें कि बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है, जिसके बाद में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं.
