आज के समय में कई लोगों में नींद न ले पाने की समस्या देखी गई है. कई लोगों को इस समस्या का सामना ज्यादा मोबाइल चलाने के कारण होता है. तो वहीं, कई लोगों को रात के समय ज्यादा सोचने की आदत होती है. आज के समय लोगों का लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है कि वह उनकी जीवनशैली को प्रभावित कर रहा है. देर रात को खाना खाना, मोबाइल में घुसे रहना या रात होते ही कुछ न कुछ खाते रहना इस आदत के पीछे की मुख्य समस्या है.
हालांकि, आज हम आपको एक ट्रिक के बारे में बताने जा रहे है, जिससे की आपको नींद आ जाएगी. दरअसल, ये ट्रेंड सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल है. इसमें दावा किया जा रहा है कि इस ट्रिक को फॉलों करके व्यक्ति को आसानी से नींद आ जाएगी.
क्या हैं ये ट्रिक
सोशल मीडिया के वायरल ट्रेंड में बताया जा रहा हैं कि वह अगर सोने से पहले व्यक्ति थोड़ा से मक्खन खाता है. तो उसे रात में जगे रहने की समस्या से आसानी से राहत मिल जाएगी. हालांकि, इस ट्रेंड की सच्चाई की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है, लेकिन लोग अपना व्यक्तिगत अनुभव सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं.
एक्सपर्ट ने दी राय
कई एक्सपर्ट ने बताया कि ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि फैट खाने से पूरी रात ब्लड शुगर स्थिर हो जाता है, जिससे की लोगों को भूख कम लगती है. रात में अगर व्यक्ति कम खाना खाकर सोता है. तो उसकी नींद ज्यादातर खुल जाती है. वहीं, जो व्यक्ति प्रोटीन से भरपूर खाना खाता है. तो उसकी नींद खुलने की संभावना कम होती है. उसके लिए लेकिन मक्खन खाना ही जरूरी नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोगों को ये नुकसान भी पहुंचा सकता है. ऐसे व्यक्ति को दही, पनीर, दूध या ड्राई फ्रूटस खाने की सलाह दी जाती है.
यहां दी गई सभी जानकारी रिपोर्ट के अनुसार है. thetruth24 ऐसी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. इसलिए किसी भी चीज की सलाह लेने से पहले इसके डॉक्टर से जरूर बात करें.
ये भी पढ़ें: टिहरी लेक फेस्टिवल हिमालयन-O₂ में पहुंचे सीएम धामी, पर्यटन क्षेत्र में उत्तराखंड को मिल रही नई पहचान
