आज के समय में सभी के घरों में गैस सिंलेडर का उपयोग करते हैं. यह लोगों के लिए काफी सुविधाजनक होता है. इसी कारण से आज के समय में गांव के घरों में भी आपको गैस सिलेंडर देखने को मिल जाएगा. हालांकि, कई लोगों को लेकिन आज भी नहीं पता हैं कि गैस सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है.
बता दें कि गैस सिलेंडर की एक्सपायरी के बाद उसे प्रयोग करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है. हालांकि, आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप अपने घर में रखे हुए गैस सिलेंडर की एक्सपायरी चेक कर सकते हैं
आइए जानते हैं-
आपने सिलेंडर के ऊपरी भाग में A,B,C या D लिखा हुआ जरूर देखा होगा. दरअसल, यह एक कोड होता है.
- A का मतलब होता है- जनवरी से लेकर मार्च
- B का मतबल होता है- अप्रैल से लेकर जून
- C का मतबल होता है-जुलाई से लेकर सिंतबर
- D का मतलब होता है- अक्तूबर से लेकर दिसंबर
इन अक्षरों के बाद में आपको नंबर लिखे हुए दिखाई देंगे. उदाहरण के तौर पर c 28, इसका मतलब होता है कि यह गैस सिलेंडर सिंतबर 2028 तक ही मान्य है.
कई बार लोगों को पता नहीं होता है और ऐसे में वह अपने साथ-साथ पूरे परिवार की जान खतरे में डाल देते हैं.
इन चीजों का भी रखें ध्यान
केवल गैस सिलेंडर की एक्सपायरी ही नहीं अन्य चीजों का भी लोगों को ध्यान रखना चाहिए. कई बार लोग गैस के खत्म होने के वक्त उसे टेढ़ा करके और ज्यादा गैस को चलाने की कोशिश करते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं. तो ये बहुत ही गलत है. आप अपने साथ-साथ पूरे परिवार की जान को खतरे में डाल रहे हैं.
इसके अलावा कभी भी गैस के लीकेज होने पर उसे आसपास की किसी मैकेनिक से नहीं बल्कि किसी प्रोफेशनल से ही दिखाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: हीर को जिंदा रखना चाहते थे… Imtiaz Ali ने किया Rockstar को लेकर बड़ा खुलासा, जानें आखिर क्यों किया गया एंड चेंज
