बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. काफी समय से बच्चे इसका इंतजार कर रहे थे. बता दें कि आज दोपहर में रिजल्ट घोषित कर दिया गया था. हालांकि, इस बार भी लड़कियों ने ज्यादा कमाल दिखाया है. आइए जानते हैं कि किस स्ट्रीम में किसने बाजी मारी है. सबसे पहले बात करते हैं साइंस स्ट्रीम की.
साइंस स्ट्रीम का टॉपर
बता दें कि कुल 26 लोगों ने बाजी मारी है. जिसमें से 19 लड़कियां है.
पहले नंबर पर 481 अंक और 96.20 प्रतिशत के साथ समस्तीपुर जिले के आदित्य प्रकाश ने बाजी मारी है.
साक्षी कुमारी ने सीतामढ़ी से और सपना कुमारी ने नवादा से 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है.
तीसरे नंबर पर अनामिका कुमारी ने बेगूसराय से 95.6 प्रतिशत हासिल कर जगह बनाई है.
चौथे नंबर पर सत्यम कुमार ने दरभंगा से 95.2 प्रतिशत हासिल कर जगह बनाई है.
पांचवें नंबर पर पलक कुमारी ने मुजफ्फरपुर से 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जगह बनाई है.
कॉमर्स स्ट्रीम का टॉपर
पहले नंबर पर पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक और 96 प्रतिशत प्राप्त कर अपनी जगह बनाई है.
पटना की माही कुमार ने 476 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है.
तीसरे स्थान पर निशिका श्री ने 475 अंकों के साथ अपनी जगह बनाई है.
चौथे स्थान पर वैशाली की मानवी कुमारी और नवादा की श्रेया कुमारी ने 474 अंक हासिल कर अपनी जगह बनाई है.
पांचवें स्थान राजधानी पटना की वारिशा नौशाद और हर्षिका ने 472 अकों के साथ बाजी मारी है.
आटर्स स्ट्रीम में टॉपर
पहले नंबर पर गया की निशु कुमारी ने 479 अंक प्राप्त कर बाजी मारी है.
दूसरे नंबर पर चंद्रदीप कुमार ने लखीसराय से 478 अंक प्राप्त कर अपनी जगह बनाई है.
तीसरे नंबर एमडी लकी अंसारी ने पूर्णिया से 478 अंक प्राप्त कर अपनी जगह बनाई है.
चौथे स्थान पर सिद्धि शिखा ने सीतामढ़ी से 478 अंक प्राप्त किया है.
पांचवे स्थान पर आदर्श ने सहरसा से 477 अंक प्राप्त कर अपनी जगह निर्धारित की.
ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा विवाद! जहाजों से मोटी रकम वसूल रहा ईरान; अमेरिकी ने दे डाली धमकी
