कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत अचानक से बिगड़ी है. जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जांच में सोनिया गांधी के पेट और यूरिनरी ट्रैक्स में संक्रमण की आशंका जताई गई है.
अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी
राज्यसभा सांसद और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ी है. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत ही दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात लगभग 10.22 बजे के आसपास उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मंगलवार रात में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है.
फिलहाल हालत में सुधार
सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनिया गांधी की हालत में फिलहाल सुधार है. उन्होंने जानकारी दी कि शुरुआती जांच में सोनिया गांधी के पेट और यूरिनरी ट्रैक्स में संक्रमण की आशंका जताई जा रही है. इसकी पुष्टि के लिए आगे के परीक्षण कराए जा रहे हैं. फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके ऊपर निगरानी में है.
पहले भी हो चुकीं भर्ती
डॉक्टरों के मुताबिक सोनिया गांधी को फिलहाल एंटीबायोटिक्स दी जा रही हैं. आपको बता दें कि सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों के पहली बार अस्पताल में भर्ती नहीं हुई हैं. इस साल जनवरी में भी उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस समय डॉक्टरों ने बताया था कि ठंड और प्रदूषण के कारण उनका ब्रोन्कियल अस्थमा बढ़ गया था.
यह भी पढ़ें- सेप्टिक टैंक साफ करने गए थे बाप-बेटे! जहरीली गैस बन गई मौत का कारण; SDRF ने किया रेस्क्यू
