वह युवा जो सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए है उनके लिए यह काफी शानदार मौका है. युवाओं का सरकारी नौकरी पाना सपना होता है. ऐसे में व्यक्ति के लिए यह काफी शानदार मौका है. दरअसल, EPFO ने 2026 में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किया है. इस भर्ती की खास बात यह हैं कि उसमें 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं.
कितने पदों पर निकली भर्ती
EPFO ने 2026 में कुल 153 पदों पर भर्ती निकाली है. LDC यानी लोअर डिविजन क्लर्क और JSA यानी जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी. वह युवा जिनको कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान है वह आसानी से इसे भर सकते हैं. केवल योग्य उम्मीदवार को इसमें मौका दिया जाएगा. अगर आप भी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और इस फार्म को भरने में इच्छुक है, तो यह खबर आपके लिए है. आइए जानें आवेदन से लेकर योग्यता तक की संपूर्ण जानकारी.
इस तरह करें आवेदन
आपको सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट (epfindia.gov.in) पर जाना है. आपको वहां पर भर्ती से संबंधित एक नोटिफिकेशन दिखाई देगा. उसके बाद में Apply Online लिंक पर क्लिक करना है. नए उम्मीदवारों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. लॉगिन करने के बाद ही आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है.
उसके बाद में आपका फॉर्म खुल जाएगा. फार्म में मांगी जाने वाली सभी जानकारी को सही और सटीक भरें. उसमें मांगे जाने वाले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को भी सही से अपलोड करें. फॉर्म को भरने के बाद में सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालवा ले.
बता दें कि चुने गए उम्मीदवारों की सैलरी 18000 से 56900 के बीच की रहेगी. साथ ही उन्हें सरकारी नौकरी होने के कारण अन्य कई सुविधाओं को लाभ भी उठाने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें: कौशांबी में खड़े ट्राला में पीछे से घुसी पिकअप! 3 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल
